Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune News: साइकिल टूर से पहले पुणे में धड़ाधड़ खुदाई, दिवाली ट्रैफिक बनेगा सिरदर्द

Pune में जल्द ही Pune Grand Cycle Tour का आयोजन किया जाने वाला है। जिसको लेकर पुणे मनपा ने शहर में काम की रफ्तार को तेज कर दिया है।मनपा आयुक्त ने 15 दिनों के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 08, 2025 | 07:57 AM

पुणे में रोड़ की खुदाई (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Pune News: जनवरी 2026 में होने बाली ‘पुणे ग्रैंड साइकिल टूर’ की तैयारियों ने शहर की सड़कों पर चल रही खुदाई कार्यों को रफ्तार दे दी है। पुणे महानगर पालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने सभी विभागों को 15 दिनों के भीतर सड़कों की खुदाई और संबंधित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

इसके चलते दिवाली के त्योहारी सीजन में पुणेकरों को भारी ट्रैफिक जाम और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विशेष बात यह है कि खुदाई की ये परियोजनाएं छत्रपति शिवाजी रोड और बाजीराव रोड जैसे अति-व्यस्त मागों पर भी की जाएंगी, जिससे यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ना तय है। साइकिल टूर के 75 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मरम्मत और पुनर्निर्माण के बाद अगले 10 वर्षों तक किसी भी प्रकार की खुदाई प्रतिबंधित रहेगी।

सड़कों पर 125 करोड़ रुपये खर्च होंगे

महावितरण, ड्रेनेज, एमएनजीएल, पुलिस सीसीटीवी और आपदा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करना जरूरी है। आयुक्त राम ने स्पष्ट कहा, ‘जिसे खुदाई करनी है, वह दिन-रात काम कर इसे 15 दिन में पूरा करे, इसके बाद खुदाई की अनुमति नहीं मिलेगी।’ इन सड़कों के पुननिर्माण पर करीब 125 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इन पर 10 वर्षों का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (डीएलपी) लागू रहेगा। निर्माण के बाद किसी भी विभाग द्वारा की गई खुदाई की जिम्मेदारी ठेकेदार को नहीं होगी। आयुक्त ने बैठक में सीसीटीवी प्रोजेक्ट और केबल बिछाने की परियोजनाओं को लेकर नाराजगी जताई।

सम्बंधित ख़बरें

पेड़ों को अंधाधुंध काटने की मिल रही है सजा! बारिश की तबाही पर सुप्रिया सुले का महायुति सरकार पर बड़ा हमला

Visapur Fort Landslide: विसापुर किले के नीचे जमींदोज हुआ पाठण गांव, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

विधायक रोहित पवार का बड़ा बयान: ‘सहकार और लोकतंत्र’ एक-दूसरे के पूरक, युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी

पुणे में डॉ. राजेंद्र सिंह की पुस्तक पुनर्जीवित नदी का लोकार्पण, बोले- सिर्फ योजनाओं से नहीं मिटेगा जल संकट

ये भी पढ़ें :- छिंदवाड़ा हादसे के बाद Pune में सख्ती, बच्चों की खांसी की दवा पर बढ़ी निगरानी

सड़कों और फुटपाथों में होगा बदलाव

  • उन्होंने कहा कि इन कार्यों को बिना समन्वय के शुरू करने से आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए।
  • ग्रैंड साइकिल टूर के रूट की सड़कें सुंदर और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट, फीडर पिलर की पेंटिंग, बैनर-पोस्टर हटाना, कचरा और मलबा हटाने जैसे निर्देश जारी किए गए हैं।
  • डिवाइडर की पेंटिंग और झाड़-झंखाड़ की सफाई भी की जाएगी। साथ ही फुटपाथों के सुधार के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
  • इनमें पीले-काले रंग के मानकीकृत पेवर ब्लॉक्स लगाए जाएंगे, जो पहले प्रयोगात्मक रूप से एक क्षेत्र में लगाए जाएंगे।

Road excavation work intensifies in pune for the grand cycle tour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2025 | 07:57 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.