Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे रिंग रोड परियोजना की बढ़ी रफ्तार, वडगांव मावल में फ्लाईओवर और उसें खिंड सुरंग का निर्माण युद्ध स्तर पर

Pune Ring Road: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ को जाम से मुक्ति दिलाने वाले 'पुणे रिंग रोड' का काम तेज। वडगांव मावल में मुंबई-पुणे हाईवे पर फ्लाईओवर और उसें खिंड में टनल का निर्माण जारी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 23, 2026 | 02:36 PM

रिंग रोड परियोजना (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Ring Road Project: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ महानगर को यातायात जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ‘पुणे रिंग रोड परियोजना’ का काम अत्यंत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से वडगांव मावल हाईवे पर फ्लाईओवर और उसें खिंड (उर्से दरें) में सुरंग (टनल) का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

दोनों महानगरों को बाहर से जोड़ने वाला यह रिंग रोड मावल तहसील के चांदखेड़, परंदवडी, उर्से, वडगांव मावल, कातवी, नानोली तर्फे चाकण, आकुर्डी, आंबी, सुदुंबरे और सुदवड़ी जैसे कई गांवों से होकर गुजर रहा है। संबंधित गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब जमीनी स्तर पर वास्तविक निर्माण कार्य ने काफी रफ्तार पकड़ ली है।

सुरंग के दोनों तरफ से हो रही है ड्रिलिंग

इस पूरे मार्ग में वडगांव मावल और उसे गांव की सीमा पर एक विशाल सुरंग का निर्माण किया जा रहा है, जिसका काम दोनों छोर से एक साथ शुरू है। वडगांव मावल की तरफ से सुरंग के प्रवेश द्वार का ढांचा पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे मनपा में शामिल 23 गांवों के विकास को मिली रफ्तार, ड्राफ्ट प्लान मंजूर; अनिरुद्ध पावसकर बने रचना अधिकारी

पुणे में गहराया जल संकट, जून से पानी की कटौती लागू; मनपा आयुक्त ने माना- लीकेज रोकने में विफल रहा प्रशासन

पुणे-दौंड रूट पर लोकल ट्रेन चलाने की मांग! सांसद पार्थ पवार ने रेलवे को लिखा पत्र, बुनियादी ढांचे में सुधार की

मुंबई की लोकल रेल व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, 16,240 करोड़ की 12 परियोजनाओं पर तेजी से काम

अब इसके अंदर आधुनिक मशीनों के जरिए ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग तकनीक का उपयोग कर सुरंग को आकार दिया जा रहा है। दूसरी ओर, उसें की तरफ से भी भारी मशीनों द्वारा तेजी से खुदाई की जा रही है। यह सुरंग वडगांव फाटा से उसें गांव को जोड़ने वाली ‘उसें खिंड’ सड़क के ठीक नीचे से होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़ें:- पुणे मनपा में शामिल 23 गांवों के विकास को मिली रफ्तार, ड्राफ्ट प्लान मंजूर; अनिरुद्ध पावसकर बने रचना अधिकारी

मावल के आर्थिक व औद्योगिक विकास को नए पंख लगेंगे

गौरतलब है कि वडगांव मावल में उसें खिंड के नीचे से गुजरने वाली आधुनिक सुरंग, मुंबई-पुणे हाईवे पर बनने वाला फ्लाईओवर, और वडगांव शहर के मुख्य प्रवेश द्वार से वडगांव फाटा तक फैला रिंग रोड का यह हिस्सा आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा। एमआईडीसी रोड और तालेगांव-चाकण रोड के इस नए कनेक्टिविटी नेटवर्क से मावल क्षेत्र के आर्थिक व औद्योगिक विकास को नए पंख लगेंगे।

नए कनेक्टिविटी नेटवर्क का विस्तार

वडगांव और कातवी के इलाकों में यह रिंग रोड एमआईडीसी रोड के समानांतर गुजर रहा है। वडगांव के पास यह मार्ग मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने के लिए एक विशाल फ्लाईओवर के जरिए आगे बढ़ेगा। वर्तमान में इस हिस्से में भी गहरी खुदाई और फ्लाईओवर के खंभे खड़े करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके आगे का हिस्सा, विशेष रूप से इंदोरी, सुदुंबरे और सुदवड़ी बेल्ट में निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

Ring road pune project vadgaon maval urse tunnel construction update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 02:36 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pimpri Chinchwad
  • Pune News
  • Traffic Jam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.