Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणेशोत्सव में पुणेकरों को मेट्रो की सौगात, स्वारगेट से सिविल कोर्ट के बीच हर 3 मिनट में ट्रेन

Pune News: गणेशोत्सव पर भीड़ प्रबंधन के लिए पुणे मेट्रो ने विशेष योजना बनाई है। स्वारगेट से सिविल कोर्ट के बीच हर 3 मिनट पर मेट्रो चलेगी। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 28, 2025 | 09:55 AM

पुणे मेट्रो स्टेशन (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: गणेशोत्सव के दौरान पुणे के मध्य भाग में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुणे मेट्रो ने यात्रियों के लिए विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत स्वारगेट से सिविल कोर्ट के बीच हर तीन मिनट पर मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कसबा पेठ और मंडई जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करना और भक्तों की सुविधा सुनिश्चित करना है।

महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर ने बताया कि इस पहल से गणेश भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान कसबा और मंडई मेट्रो स्टेशन शुरू होने से यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी। ये दोनों स्टेशन प्रमुख गणपति मंडलों और झांकियों के करीब होने के कारण भक्त सीधे अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

मेट्रो सेवा 30 अगस्त से 5 सितंबर तक सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वहीं अनंत चतुर्दशी (6 और 7 सितंबर) को मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे से अगले दिन रात 11 बजे तक जारी रहेगी। स्वारगेट-सिविल कोर्ट मार्ग पर कसबा, मंडई और स्वारगेट स्टेशन खुले रहेंगे, जिससे एक ही स्टेशन पर भीड़ जमा होने की स्थिति से बचा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें- ठाणे मेट्रो की घोषणा चुनावी प्रलोभन नहीं: उपमुख्यमंत्री शिंदे ने किया स्पष्ट

मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक

हर्डीकर ने अपील की है कि दर्शन के लिए आने वाले भक्त कसबा स्टेशन पर उतरें और वापसी के लिए मंडई स्टेशन का उपयोग करें। इससे भीड़ का दबाव नियंत्रित रहेगा और मुख्य झांकियों के दर्शन और भी आसान हो जाएंगे।

इधर, हिंजवडी से शिवाजीनगर मेट्रो रूट का काम भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस परियोजना का 87 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और हाल ही में बालेवाड़ी स्टेडियम तक ट्रायल रन सफल रहा है। कुल 23.3 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 23 स्टेशन होंगे। इसके शुरू होने से आईटी पार्क के लाखों कर्मचारियों का समय बचेगा और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

यह रूट देश की पहली सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर बन रहा है, जिसे टाटा और सीमेंस कंपनियां संयुक्त रूप से पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड के नाम से चला रही हैं।

Punekars get metro gift during ganeshotsav train between swargate and civil court every 3 minutes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2025 | 09:55 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर जिले में आकाशीय बिजली का कहर, दो अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत

2

इंदापुर में MIDC परियोजना पकड़ेगी रफ्तार, राजस्व मंत्री बावनकुले ने भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव मांगा

3

श्रम कानून में बदलाव की तैयारी, प्राइवेट कर्मचारियों को करना होगा 9 की जगह 10 घंटे काम

4

गोंदिया में निजी बस की ट्रक से टक्कर, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, 6 यात्री घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.