Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे ZP की पहल, अब सरकारी स्कूलों में छात्र सीखेंगे जर्मन और फ्रेंच

Pune News: पुणे जिला परिषद ने छात्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए अनोखी पहल की है। जिले के 102 शिक्षक जर्मन और फ्रेंच भाषा का प्रशिक्षण लेंगे और आगे छात्रों को ये भाषाएं सिखाएंगे।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 28, 2025 | 12:32 PM

पुणे स्कूल (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: पुणे के जिला परिषद स्कूलों के छात्र अब केवल अंग्रेजी ही नहीं, बल्कि जर्मन और फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाएं भी सीख सकेंगे। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुणे जिला परिषद ने एक नई शैक्षणिक पहल की है। इसके तहत जिले के 102 शिक्षकों को विदेशी भाषा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभाग के सहयोग से शुरू होगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल ने जानकारी दी कि यह ऑनलाइन प्रशिक्षण 1 सितंबर से आरंभ होगा।

प्रशिक्षण का कुल समय 180 घंटे का होगा। इसमें शिक्षकों को दोनों भाषाओं की मूलभूत जानकारी दी जाएगी, जिसमें शब्दावली, उच्चारण और व्याकरण जैसे विषय शामिल रहेंगे। खास बात यह है कि यह कक्षाएं शिक्षकों के नियमित स्कूल समय को प्रभावित न करें, इसलिए इन्हें स्कूल की छुट्टियों के बाद आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- ZP की पहल से खुश महिलाएं, अविवाहित और विधवा महिलाओं को मिलेगा सम्मान और समान अधिकार

खर्च का बोझ भी शिक्षकों और जिला परिषद के बीच बांटा गया है। प्रशिक्षण शुल्क का 25% हिस्सा शिक्षकों को खुद भरना होगा, जबकि शेष 75% राशि जिला परिषद वहन करेगी। इस तरह से शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण न केवल उपयोगी बल्कि किफायती भी रहेगा।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में छात्रों को भी जर्मन और फ्रेंच की शिक्षा देंगे। इससे ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का ज्ञान मिलेगा। जिला परिषद का मानना है कि इस पहल से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य में करियर विकल्प भी अधिक व्यापक होंगे।

इस कार्यक्रम के लिए जिला परिषद ने ‘फॉरेन लैंग्वेज एप्लीकेशन’ नामक संस्था से भी चर्चा की है ताकि शिक्षकों और छात्रों को अतिरिक्त मार्गदर्शन मिल सके। जिला परिषद का यह कदम ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में एक नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक भाषाओं का ज्ञान बच्चों को उच्च शिक्षा और रोजगार की नई संभावनाओं से जोड़ देगा।

Pune zp initiative now students in government schools will learn german and french

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2025 | 12:32 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

छत्तीसगढ़ की बारिश ने गड़चिरोली में मचाया हाहाकार, पर्लकोटा नदी उफनी, भामरागड़ में आयी बाढ़

2

Yavatmal News: मुख्यमंत्री के दौरा रद्द होने से लाखों की बर्बादी, पुराना होकर भी नया हैलीपैड बनाया

3

माझी लाडली बहन योजना का गलत लाभ लेने वाली 1,183 महिला कर्मचारी, ZP सीईओ ने दिया कार्रवाई का आदेश

4

अपर वर्धा बांध भरा लबालब, कभी भी खुल सकते हैं गेट, नदी किनारे बसे गांवों के लिए जारी अलर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.