पुणे ZP चुनाव परिणाम: बारामती में अजित दादा का दबदबा बरकरार! NCP ने किया क्लीन स्वीप
Pune ZP Election Result 2026: पुणे जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में एनसीपी का वर्चस्व कायम रहा। पार्टी ने बारामती की सभी 6 जिला परिषद सीटें जीतीं, जबकि भाजपा केवल उन्हीं 2 सीटों पर जीत सकी।
- Written By: आकाश मसने
अजित पवार व सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Baramati ZP Election Result 2026: महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र बिंदु माने जाने वाले बारामती में एक बार फिर अजित पवार का जादू सिर चढ़कर बोला है। पुणे जिला परिषद (ZP) और पंचायत समिति चुनाव 2026 के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बारामती के मतदाताओं ने अपने नेता के प्रति अपनी निष्ठा बरकरार रखी है। बारामती के मतदाताओं ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा चुने गए उम्मीदवारों को विजयी बनाकर अपने नेता का मान ऊंचा किया है।
जिला परिषद में एनसीपी का शत-प्रतिशत परिणाम
पुणे जिला परिषद की बारामती की सभी 6 सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। विजयी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है।
1. सुपा जिला परिषद गट: पल्लवी प्रमोद खेत्रे (NCP)
2. गुणवडी जिला परिषद गट: शुभांगी कचेर शिंदे (NCP)
3. पणदरे जिला परिषद गट: मंगेश प्रतापराव जगताप (NCP)
4. वडगांव निंबाळकर जिला परिषद गट: रोहिणी संदिप कदम (ढोले) (NCP)
5. निंबुत जिला परिषद गट: करण संभाजीराव खलाटे (NCP)
6. निरावागज जिला परिषद गट: शिवानी अभिजीत देवकाते (NCP)
सम्बंधित ख़बरें
CM फडणवीस ने लॉन्च किया नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 का आधिकारिक Logo, जानें इसकी खास बातें
अमोल मिटकरी का MLC कार्यकाल खत्म! अजित पवार को याद कर हुए भावुक, कहा- कल से होगी नई शुरुआत
अब अजित दादा की पार्टी में भी क्या चलेगी सिर्फ पवार पावर? क्या पार्टी फूटने की कगार पर है, जानें क्यों?
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
पंचायत समिति में भाजपा का ‘सूपड़ा साफ’
पंचायत समिति के चुनावों में भी एनसीपी का एकतरफा वर्चस्व देखने को मिला। बारामती तालुका पंचायत समिति की 12 सीटों में से 10 पर एनसीपी ने कब्जा जमाया है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी केवल उन्हीं 2 सीटों पर जीत हासिल कर पाई, जो अजित पवार ने समझौते के तहत उन्हें दी थीं। ये दो सीटें ‘सुपा गण’ (उज्वला पोपट खैरे) और ‘शिर्सुफळ गण’ (अनिकेत प्रभाकर गावडे) हैं। इनके अलावा शेष सभी सीटों पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और उनका ‘सूपड़ा साफ’ हो गया।
नहीं मनाया गया कोई जश्न
इस बड़ी जीत के बावजूद बारामती में किसी भी प्रकार का विजय जुलूस या जश्न नहीं मनाया गया। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में नमन किया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव रिजल्ट: बीजेपी बनी 1 नंबर पार्टी, शिंदे ने भी लगाया शतक; विपक्ष का सूपड़ा साफ
पंचायत समिति के अन्य प्रमुख विजेताओं में कार्हाटी गण से शामल वाबले, गुणवडी से शुभांगी आगवणे, पणदरे से किरण तावरे, मुढाले से वैशाली कोकणे, मोरगांव से बाबा रामा चोरमले, और निरावागज से नितीन अरुण काकडे शामिल हैं। यह चुनावी परिणाम न केवल स्थानीय स्तर पर एनसीपी की ताकत को दर्शाता है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी बारामती के मिजाज का संकेत देता है।
