महाराष्ट्र में महायुति की ‘महाविजय’! ZP और पंचायत समिति चुनाव में जीत पर CM फडणवीस ने दिया बड़ा बयान
Maharashtra ZP Election Results : महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में महायुति के शानदार प्रदर्शन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जनता का आभार जताया। जानिए उन्होंने और क्या कहा।
- Written By: आकाश मसने
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: साेशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ‘महायुति’ का परचम लहराया है। जिला परिषद (ZP) और पंचायत समिति चुनावों के नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे विकास की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और महायुति सरकार के ‘प्रगतिशील विजन’ पर अपनी मुहर लगा दी है।
मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह जीत केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि उस विश्वास की है जो ग्रामीण महाराष्ट्र की जनता ने हमारी सरकार पर जताया है। विपक्षी दलों ने भ्रम फैलाने की बहुत कोशिश की, लेकिन लोगों ने काम को चुना है। जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजे यह स्पष्ट करते हैं कि डबल इंजन की सरकार जमीन पर बदलाव ला रही है।
पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रेय
मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस सफलता का पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी (BJP), एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और एनसीपी (अजित पवार गुट) के जमीनी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया। फडणवीस ने जोर देकर कहा कि महायुति के बीच का समन्वय ही इस जीत का मुख्य आधार बना है।
सम्बंधित ख़बरें
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
भंडारा के 281 NHM संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 10 साल सेवा वालों का होगा समायोजन
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
🕠 5.30pm | 9-2-2026📍Mumbai. LIVE | Media Interaction#Maharashtra #Mumbai https://t.co/TpDdpyysFe — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) February 9, 2026
विकास और हिंदुत्व का संगम
मुख्यमंत्री ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का एजेंडा ‘विकास और समावेशी हिंदुत्व’ है। उन्होंने कहा कि हम केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करते, बल्कि राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए काम करते हैं। खेती, सिंचाई और ग्रामीण बुनियादी ढांचे में किए गए सुधारों का लाभ अब चुनावों में स्पष्ट रूप से दिख रहा है।
यह भी पढ़ें:- ‘BJP को हराने की ताकत नहीं’, काेंकण में महायुति की जीत के बाद आक्रामक हुए नितेश राणे, उद्धव ठाकरे पर बोला हमला
विपक्ष पर साधा निशाना
विपक्ष पर तंज कसते हुए फडणवीस ने कहा कि जो लोग सरकार गिरने की तारीखें दे रहे थे, उन्हें जनता ने घर बैठा दिया है। पंचायत स्तर की यह जीत आगामी चुनावों के लिए एक ट्रेलर है और यह साबित करती है कि महाराष्ट्र में महायुति का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से अपील की कि वे जीत के अहंकार में न आएं और पूरी पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा में जुट जाएं।
