Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे जिला परिषद में 51 सीटों के साथ एनसीपी बहुमत, अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर सियासी घमासान

Pune Zilla Parishad: पुणे जिला परिषद में 73 में से 51 सीटें जीतकर एनसीपी को बहुमत। अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में अंदरूनी सियासत तेज।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 20, 2026 | 01:25 PM

पुणे जिला परिषद ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Zilla Parishad NCP Majority: पुणे जिला परिषद के चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की प्रचंड जीत के बाद अब जिले की राजनीति का केंद्र ‘अध्यक्ष’ और ‘उपाध्यक्ष’ की कुर्सी बन गया है।

जहां एक ओर प्रशासनिक स्तर पर नए पदाधिकारियों के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं दूसरी ओर एनसीपी के भीतर मलाईदार पदों को लेकर राजनीतिक बिसात बिछनी शुरु हो गई है। 73 में से 51 सीटों पर जीत दर्ज कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जिला परिषद पर अपना एक तरफा कब्जा जमा लिया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी ने जिला परिषद पर जमाया एक तरफा कब्जा

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी आलाकमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए किन चेहरों पर दांव लगाता है। पार्टी को पश्चिमी महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए विभिन्न तालुकों (जैसे बारामती, आंबेगांव, इंदापुर) के बीच संतुलन बनाना होगा।
चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दी जा सकती है, ताकि ग्रामीण इलाकों में पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके।
राज्य सरकार का ग्राम विकास विभाग जल्द ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।
जिला परिषद भवन में केवल एक ही चर्चा चल रही है कि “कौन बनेगा पुणे का ग्रामीण मुख्यमंत्री ?”

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा की तांडा-बस्तियों के अच्छे दिन: 116 करोड़ से बदलेगी 706 बस्तियों की सूरत; पांच साल का मेगा प्लान तैयार!

मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! सीधे 15 डिब्बे की पहली लोकल हुई तैयार, जानें कहां से कहां तक चलेगी

‘थोड़ी देर और होती तो…’, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर तड़प रहा था शख्स, लोग बना रहे थे वीडियो, DCP ने बचाई जान

परंपरा को नई उड़ान: आधुनिक दौर में विरासत जिंदा, युवाओं ने शुरू की बैलगाड़ी तीर्थयात्रा; जेजुरी की ओर निकला का

पुणे जिप का राजनीतिक विश्लेषण

एनसीपी के इस भारी बहुमत के बाद विपक्षी सोमे (बीजेपी और अन्य) की भूमिका केवल प्रतीकात्मक रह गई है। हालांकि, असली चुनौती एनसीधी के भीतर ही है, जहां कई वरिष्ठ सदस्य सभापति और महत्वपूर्ण समितियों के पदों के लिए लॉबिग कर रहे है।

पुणे जिला परिषद को अक्सर राज्य की राजनीति का ‘प्रवेश द्वार’ माना जाता है, इसलिए यहां की नियुक्तियां भविष्य की राजनीति के संकेत देंगी,

प्रशासनिक तैयारीः नए दफ्तर और नई गाड़ियां

पदाधिकारियों की घोषणा से पहले ही पुणे जिला परिषद प्रशासन ‘एक्शन मोड में आ गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न समितियों के सभापतियों के कार्यालयी की मरम्मत और रंग-रोगन का काम युद्धस्तर पर जारी है।

प्रशासन ने दो नए वाहन (बोलेरो) खरीदने का निर्णय लिया है। प्रशासनिक राजवट के दौरान पदाधिकारियों की गाड़ियां बीडीओ स्तर के अधिकारियों को आवंटित कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें:-परंपरा को नई उड़ान: आधुनिक दौर में विरासत जिंदा, युवाओं ने शुरू की बैलगाड़ी तीर्थयात्रा; जेजुरी की ओर निकला का

अब उन्हें वापस मंगाकर दुरुस्त किया जा रहा है। साल 2020 में खरीदी गई टोयोटा इनोव्हा अभी भी बेहतरीन स्थिति में है, जिसे वर्तमान में सीईओ इस्तेमाल कर रहे थे। अब यह गाड़ी फिर से नए अध्यक्ष की सेवा में तैनात होगी।

Pune zilla parishad election ncp majority president vice president race

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2026 | 01:25 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • NCP
  • Pune
  • Pune News
  • Zilla Parishad Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.