-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Rural Development Minister Gore Gave Instructions To The Officials Said Peoples Participation Is Necessary In Samriddhi Abhiyan
ग्राम विकास मंत्री गोरे ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- समृद्ध अभियान में जनभाग जरूरी
- Written By: सोनाली चावरे
Pune News: ग्राम विकास मंत्री जयकुमार गोरे ने कहा कि मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है।

ग्राम विकास मंत्री जयकुमार गोरे (pic credit; social media)
Maharashtra News: ग्राम विकास मंत्री जयकुमार गोरे ने कहा कि मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है और इसकी सफलता पूरी तरह से जनभागीदारी पर निर्भर करती है। पुणे में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में उन्होंने सरपंचों और अधिकारियों से इस अभियान को अपना मानकर पूरी ताकत से काम करने का आह्वान किया।
ग्राम विकास और पंचायत राज मंत्री जयकुमार गोरे ने कहा कि मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान का लक्ष्य गांव-गांव तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब इसमें हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो। गोरे पुणे के गणेश कला क्रीडा मंच में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ग्राम विकास विभाग के प्रधान सचिव एकनाथ डवले, यशदा के उपमहानिदेशक डॉ. मल्लिनाथ कलशेट्टी, पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल और आदर्श गांव योजना के कार्यकारी अध्यक्ष पद्मश्री पोपटराव पवार भी उपस्थित थे।
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से शुरु
गोरे ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और यह 100 दिनों तक चलेगा। इसमें हर तहसील से 20 गांव चुने जाएंगे। कुल 7,000 से 7,500 गांव इस अभियान में हिस्सा लेंगे, जिनमें से 1,920 गांवों को उत्कृष्ट काम के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाली जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
एक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
इसे भी पढ़ें- 14 साल बाद यशवंत शुगर मिल को नई उम्मीद, 100 एकड़ जमीन बिक्री पर कैबिनेट की मुहर
उन्होंने सरपंचों और अधिकारियों से कहा कि यह अभियान सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसे हर गांव और हर व्यक्ति की जिम्मेदारी मानना होगा। गोरे ने महिला बचत समूहों, युवा मंडलों, पूर्व सैनिक संगठनों, वरिष्ठ नागरिक संघों और पर्यावरण प्रेमी संगठनों को भी अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ने का आग्रह किया।
पोपटराव पवार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अगर गांव का सरपंच और ग्रामसेवक ठान लें तो विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आ सकती। उन्होंने हिवरे बाजार का उदाहरण दिया कि कैसे जनभागीदारी और श्रमदान से एक गांव आदर्श गांव बन सकता है।
प्रधान सचिव एकनाथ डवले ने कहा कि इस अभियान का मकसद गांवों की संस्थाओं को मजबूत करना और ग्रामीण जनता की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से समृद्ध महाराष्ट्र की दिशा में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा।
Rural development minister gore gave instructions to the officials said peoples participation is necessary in samriddhi abhiyan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jul 11, 2026 | 05:55 AMरूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM













