वनराज आंदेकर हत्याकांड: मकोका के तहत सुनवाई तेज, पारिवारिक विवाद और गैंगवार को बताया हत्या की वजह
Vanraj Andekar Murder Case: राकांपा के पूर्व नगरसेवक वनराज आंदेकर हत्याकांड में पुणे की विशेष अदालत में 21 आरोपियों पर आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Feb 27, 2026 | 11:55 AM
वनराज आंदेकर हत्याकांड (सौ. सोशल मीडिया )
Pune special Court MCOCA Hearing: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगरसेवक वनराज आंदेकर की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुणे की विशेष अदालत में 21 आरोपियों पर आरोप तय करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अभियोजन पक्ष ने स्पष्ट किया कि यह हत्या केवल एक हमला नहीं, बल्कि पारिवारिक संपत्ति विवाद, आपराधिक गैंगवार और इलाके में आर्थिक वर्चस्व कायम करने की एक गहरी साजिश का नतीजा थी।
मामले में मुख्य आरोपी के रूप में वनराज की सगी बहन संजीवनी कोमकर, उनके पति जयंत कोमकर और गिरोह के सरगना सोमनाथ उर्फ सोम्या गायकवाड सहित अन्य सहयोगी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
ये भी पढ़ें :- Pune Airport पर घरेलू कार्गो में 23.9% उछाल, 49,595 टन घरेलू माल परिवहन के साथ पुणे बना लॉजिस्टिक्स हब
39 गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज पेश
- विशेष सरकारी वकील उज्ज्वला पवार ने अदालत को बताया कि इस हत्याकांड की जड़ें पुरानी रंजिशों में दफन हैं। अभियोजन के अनुसार, आरोपी सोमनाथ गायकवाड इस बात से नाराज था कि वनराज के राजनीतिक प्रभाव के कारण उसके विरोधी गुट (आंदेकर गिरोह) के सदस्यों को जमानत मिल गई थी।
- साथ ही, पारिवारिक संपत्तियों को लेकर भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद और महानगर पालिका द्वारा संजीवनी कोमकर की दुकान पर की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई ने आग में घी का काम किया।
- पुलिस ने साक्ष्य के रूप में 39 गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डेटा (सीडीआर) और हथियार बरामदगी की रिपोर्ट पेश की है। आरोप है कि साजिश के तहत आरोपियों ने पहले इलाके की बिजली काटी और फिर वनराज पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर और कोयते से हमला कर उनकी हत्या कर दी। ‘मकोका’ के तहत चल रही इस सुनवाई पर पूरे शहर की नजरें टिकी हैं।
Pune vanraj andekar murder case 21 accused mcoca
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 27, 2026 | 11:55 AM
