46 साल के टीचर की नाबालिग छात्रा से ‘गंदी बात’! बोला- पढ़ाई पूरी होने के बाद मैं तुम्हें…
Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले की स्वारगेट पुलिस ने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक ट्यूटर को गिरफ्तार किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। स्वारगेट पुलिस ने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक ट्यूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 46 वर्षीय सुरेश दौलत रौंदल के रूप में हुई है, जो गौरव राज बिल्डिंग, दत्तनगर, अंबेगांव, कात्रज का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक, रौंदल पुणे के व्यस्त स्वारगेट इलाके में एक निजी ट्यूशन क्लास चलाता है। यह घटना गुरुवार, 9 अक्टूबर की सुबह लगभग 7:45 बजे की है, जब छात्रा क्लास में अकेली थी।
छात्रा से क्या कहा गया?
आरोप है कि उस समय रौंदल ने छात्रा से अश्लील बातें करते हुए कहा, “जब से तुम ट्यूशन में आई हो, मैं तुम्हें पसंद करता हूं। पढ़ाई पूरी होने के बाद मैं तुम्हें अपने स्कूल में नौकरी दिलाऊंगा और एक सोने की अंगूठी भी दूंगा।” इस बात से लड़की घबरा गई और उसने तुरंत अपने परिवार को घटना की जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
दादर छेड़छाड़ विवाद: आरोपी पुलिसकर्मी की हुई पहचान! मुंबई पुलिस की सफाई- ‘गलत तरीके से पेश किया जा रहा वीडियो’
खाकी पर दाग! मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- ‘दिवाली पर हिंदुओं से करें खरीदारी’ पर भड़के अजित पवार, NCP विधायक को भेजा नोटिस
परिजनों की शिकायत के बाद स्वारगेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेश रौंदल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
