Pune Traffic सर्वे में सामने आए टॉप जाम पॉइंट, पुलिस ने बनाई एक्शन स्ट्रैटेजी
Pune Traffic Police ने मुंढवा चौक, नवले ब्रिज समेत 5 प्रमुख हॉटस्पॉट्स पर सुधार कार्य शुरू किए हैं। सड़क चौड़ीकरण, लेन विभाजन और फ्लाईओवर योजनाओं से जाम में राहत मिलने की उम्मीद जतायी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे ट्रैफिक (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News: पुणे शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अब ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर के पांच सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) और अन्य विभागों के साथ मिलकर यातायात सुगम बनाने की दिशा में योजनाएं लागू की जा रही हैं।
इन हॉटस्पॉट्स में मुंढवा चौक, नवले ब्रिज, मुंबादेवी चौक, एचीसी फार्म चौक और संचेती ब्रिज शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा हाल ही में किए गए सर्वे में नागरिकों से पूछा गया कि उनके अनुसार शहर के सबसे जाम ग्रस्त इलाके कौन से हैं।
दिलचस्प बात यह रही कि अधिकांश पुणेकरों ने वही क्षेत्र बताए, जो ट्रैफिक पुलिस ने भी चिन्हित किए हैं। यह इस बात का संकेत है कि नागरिक भी इन इलाकों में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर परेशान हैं और सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
भारी-हल्के वाहनों की अलग-अलग लेन
मुंढवा चौक पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यहां फ्लाईओवर निर्माण पर चर्चा शुरू हो गई है। यह फ्लाईओवर मुंढवा, कोरेगांव पार्क और खराड़ी के बीच सुगम यातायात सुनिश्चित करेगा, नवले ब्रिज पर अक्सर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जंक्शन सुधार और ट्रैफिक सेग्रीगेशन का काम शुरू किया गया है। इससे भारी वाहन और हल्के वाहनों की अलग-अलग लेन तय की जाएगी ताकि ट्रैफिक प्रवाह में सुगमता आए। मुंबादेवी चौक पर डिवाइडर रियलाइन्मेंट और सड़क सुधार का काम जारी है, जिससे मोड़ पर वाहन संचालन आसान होगा और दुर्घटनाओं की संभावना घटेगी।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: युवा मतदाता का मामला हाई कोर्ट में, 6 हफ्ते में आवेदन पर फैसला करने का आदेश
ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स पर जाम की समस्या में कमी आएगी
- एबीसी फार्म चौक पर सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर एलाइनमेंट कार्य चल रहा है। यह क्षेत्र वानवडी और हडपसर को जोड़ता है और यहां पीक ऑवर्स में भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है।
- वहीं, संचेती ब्रिज पर बॉटलनेक हटाने और ब्रिज चौड़ीकरण की योजना पर काम शुरू हो चुका है, जिससे जंगली महाराज रोड और शिवाजी नगर की दिशा में जाने वाला ट्रैफिक अधिक सहज हो जाएगा। ट्रैफिक विभाग का कहना है कि यह कदम सिर्फ पहचान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जल्द ही ठोस सुधार दिखाई देंगे।
- अधिकारी नियमित समीक्षा कर रहे हैं ताकि काम की गति बनी रहे। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सहयोग दें। इन प्रयासों से उम्मीद है कि आने वाले महीनों में पुणे के इन पांच प्रमुख ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स पर जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।
