Pune Traffic Update: दुनिया के जामग्रस्त शहरों में पुणे पांचवें स्थान पर, औसत गति में सुधार
Maharashtra:पुणे की सड़कों पर वाहनों की औसत गति में हाल के दिनों में कुछ सुधार दर्ज किया गया है।हालांकि ट्रैफिक जाम की वैश्विक रैंकिंग में पुणे अब भी दुनिया के शीर्ष पांच जामग्रस्त शहरों में शामिल है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे ट्रैफिक (सौ, सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। हाल के दिनों में पुणे की सड़कों पर वाहनों की औसत गति में कुछ सुधार देखने को मिला है।
इसके बावजूद ट्रैफिक जाम की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है और पुणे अब भी देश और दुनिया के जामग्रस्त शहरों में ऊंचे स्थान पर बना हुआ है।दुनियाभर के बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति का आकलन करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘टॉमटॉम’ ने वर्ष 2025 की ट्रैफिक इंडेक्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के लिए दुनिया के 492 शहरों के यातायात से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।
वैश्विक रैंकिंग में पुणे को मिली आंशिक राहत
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में दुनिया के सबसे अधिक ट्रैफिक जाम वाले शहरों की सूची में पुणे चौथे स्थान पर था। वर्ष 2025 में पुणे एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यह बदलाव दर्शाता है कि शहर की औसत ट्रैफिक गति में कुछ हद तक सुधार हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों में देखिए मराठी मानुस से टोल नाके तक, MNS प्रमुख के 7 सबसे बड़े आंदोलन
राज ठाकरे की ‘इन’ बातों से आप कैसे रह गए अनजान, कार्टूनिस्ट से राजनीति के करिश्माई नेता बनने तक का सफर
Raj Thackeray Birthday Special: करिश्माई भाषण, फायरब्रांड नेता की छवि… फिर भी सत्ता से दूर क्यों MNS प्रमुख?
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
देश में दूसरे नंबर पर पुणे
हालांकि वैश्विक स्तर पर पुणे की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन देश के भीतर ट्रैफिक जाम के मामले में पुणे अब भी दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वाहनों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण कम दूरी तय करने में भी लोगों को ज्यादा समय लग रहा है।
बढ़ती आबादी और वाहन बने बड़ी वजह
विशेषज्ञों के अनुसार, तेजी से बढ़ती आबादी, निजी वाहनों की संख्या में इजाफा, सीमित सड़क क्षमता और निर्माण कार्य ट्रैफिक जाम के प्रमुख कारण हैं। प्रशासन द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक उपायों के बावजूद यह समस्या अभी पूरी तरह काबू में नहीं आई है।
ये भी पढ़ें :- Cyber Fraud in Pune: ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर करोड़ों की ठगी, कोंढवा की महिला बनी शिकार
आगे की राह
रिपोर्ट से साफ है कि ट्रैफिक प्रबंधन, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम को मजबूत किए बिना स्थायी समाधान संभव नहीं है। आने वाले समय में इन उपायों पर अमल ही पुणे को जाम से राहत दिला सकता है।
