कुंभ 2027 की तैयारी: एलोरा के घृष्णेश्वर मंदिर परिसर में होंगे विकास कार्य, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Kumbh Mela 2027 preparation: कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत एलोरा स्थित घृष्णेश्वर मंदिर परिसर में विकास कार्य किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय से योजनाएं लागू करने के निर्देश दिए।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Tourism Development ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Tourism Development: छत्रपति संभाजीनगर नाशिक में आयोजित कुंभ मेले की पृष्ठभूमि पर खुलताबाद तहसील के एलोरा स्थित घृष्णेश्वर मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे, सभी संबंधित विभागों को चाहिए कि वे अपने-अपने स्तर पर आवश्यक उपाययोजनाएं संयुक्त रूप से लागू करें, ताकि कोई दिक्कत पेश न आए।
यह निर्देश जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाशिक में भव्य-दिव्य तरीके से अगले वर्ष 2027 को कुंभ मेले का आयोजन किया गया है।
इस आलोक में एलोरा स्थित घृष्णेश्वर मंदिर क्षेत्र के विकास प्रारूप के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में बुधवार, 11 मई को बैठक का आयोजन किया गया था, तब जिलाधिकारी दिलीप स्वामी विचार रख रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कांग्रेस में असंतोष के बीच नेतृत्व का फैसला, नए जिलाध्यक्षों को मिलेगा 6 महीने का समय
अकोला में जलसंकट की आहट, काटेपूर्णा बांध में सिर्फ 22.43% जल भंडारण शेष
संभाजीनगर की नई जल योजना को फिर झटका, पानी सप्लाई से पहले तकनीकी संकट; आधी रात जला वैक्यूम पंप
संभाजीनगर में आधी रात छापा, राशन की कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क उजागर; 17 लाख का माल बरामद 3 आरोपी गिरफ्तार
बैठक में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. विनयकुमार राठौड़, उप विभागीय पुलिस अधिकारी अपराजिता अग्निहोत्री, उपजिलाधिकारी संगीता राठौड़, पुरातत्व विभाग के शिवकुमार भगत, पुलिस निरीक्षक डीआर फराटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी दिलीप स्वामी का कहना रहा कि कुंभ मेले के अवसर पर मुख्य पर्व आरंभ होने से पहले प्रस्तावित विकास योजना के अनुसार कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पहले से तैयारियां शुरू करनी होंगी।
ग्राम पंचायत से हटेंगे सभी अवैध अतिक्रमण
जिलाधिकारी स्वामी ने कहा कि मंदिर क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण ग्राम पंचायत के जरिए हटाए जाएंगे। इसके लिए राजस्व, पुलिस और पुरातत्व विभाग की ओर से संयुक्त अभियान चलाने की बात भी उन्होंने कही।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव 18 मार्च को, भाजपा-शिवसेना गठबंधन की बढ़त; सियासी हलचल तेज
उनका मत था कि संबंधित अतिक्रमण धारकों को नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय प्रशासन उनसे चर्चा भी करेगा, ताकि तोडू कार्रवाई के दौरान कोई तनाव व अप्रिय घटना न हो।
