स्वारगेट-कात्रज मेट्रो का काम जल्द होगा शुरू, अडानी ग्रुप को मिला अंडरग्राउंड रूट का जिम्मा
Pune Metro News: पुणे के स्वारगेट-कात्रज अंडरग्राउंड मेट्रो रूट का काम बड़े कदम के साथ आगे बढ़ा। आईटीडी सीमेंटेशन को प्रोजेक्ट सौंपा गया, मार्च से टीबीएम काम शुरू करेगी। कुल लागत 3,500 करोड़ रुपए होगी
- Written By: आकाश मसने
पुणे मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Metro Underground Route: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमिपूजन किए जाने के लगभग 14 महीने बाद, पुणे में स्वारगेट-कात्रज अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के निर्माण की दिशा में एक बड़ा प्रशासनिक कदम आगे बढ़ा है। इस महत्वपूर्ण अंडरग्राउंड रूट के निर्माण का काम अब अडानी समूह की कंपनी ‘आईटीडी सीमेंटेशन’ को सौंपा गया है।
माना जा रहा है कि अगले तीन महीनों के भीतर इस रूट पर काम शुरू हो जाएगा, जिससे दक्षिण पुणे के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछले साल 29 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने इस रूट का भूमिपूजन किया था।
इसके बाद, नागरिकों की मांग पर बिबवेवाड़ी (स्वामी विवेकानंद पुतला) और बालाजीनगर को स्टेशन के रूप में शामिल करने में कुछ समय लगा, जिसे राज्य और केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। महामेट्रो ने 5.46 किलोमीटर के इस अंडरग्राउंड रूट के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे, जिसमें ‘आईटीडी सीमेंटेशन’ का टेंडर प्रतिस्पर्धी कंपनियों की तुलना में लगभग 26% कम आया।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
मंचर में दूध मिलावट मामला: रमेश येवले की केंद्र तक जाने की चेतावनी; 13 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
PMPML के 500 करोड़ के घाटे और खराब बस सेवा पर PMC की आमसभा में हंगामा, सत्ता-विपक्ष ने प्रशासन को घेरा
पुणे मनपा का अवैध निर्माणों पर बड़ा हथौड़ा: मोहम्मदवाड़ी में 200 वर्ग फुट पक्का अतिक्रमण ध्वस्त, अलर्ट जारी
ऐसा होगा नया मार्ग
तकनीकी जांच के बाद, महामेट्रो ने कंपनी को काम सौंप दिया है। पहले चरण में मार्केटयार्ड, पद्मावती और कात्रज मेट्रो स्टेशन के बीच काम होगा, जिस पर 1,364.59 करोड रुपए खर्च होंगे, पूरे रूट की कुल लागत लगभग 3,500 करोड़ रुपए है। महामेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी तांबवेकर ने बताया, ‘स्वारगेट-कात्रज अंडरग्राउंड रूट के लिए सभी अनुमतियां मिल गई हैं।
यह भी पढ़ें:- देश की पहली अर्बन टनल: ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव का सफर अब सिर्फ 15-20 मिनट में, TBM लॉन्चिंग आज
अगले 28 दिनों में संबंधित कंपनी के साथ करार होगा, और मार्च के पहले सप्ताह में टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) द्वारा काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि काम शुरू करने में चुनाव बाधा नहीं बनेगा, यह नया रूट जमीन से 12 से 28 मीटर की गहराई पर बनेगा और इसमें मार्केटयार्ड, बिबवेवाड़ी (विवेकानंद पुतला), बालाजीनगर (धनकवडी), भारती विद्यापीठ और कात्रज स्टेशन शामिल होंगे। इस पूरे काम को 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।
