स्वारगेट-कात्रज BRT मार्ग पर निजी वाहनों का दबदबा, बस सेवा बुरी तरह प्रभावित
Swargate-Katraj BRT मार्ग पर निजी वाहनों की अवैध एंट्री के कारण बस सेवा बाधित हो रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। नियंत्रण तंत्र की कमी पर PMP ने ट्रैफिक विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे बीआरटीएस (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: स्वारगेट से कात्रज के बीच का ‘बीआरटी’ मार्ग शहर के सबसे अधिक व्यस्त और यात्री घनत्व वाला मार्ग माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से इस मार्ग पर वाहन चालकों का अनुशासन बिगड़ता जा रहा है।
‘बीआरटी’ लेन में अन्य वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पहले प्रशासन के कर्मचारी जगह-जगह खड़े रहते थे, उनकी उपस्थिति के कारण निजी वाहनों पर कुछ हद तक नियंत्रण रहता था। लेकिन अब इस जगह पर एक भी कर्मचारी नजर नहीं आते हैं।
कर्मचारियों की अनुपस्थिति को यह स्थिति कुछ दिनों की नहीं, बल्कि कई महीनों से बनी हुई है। इसकी वजह से ‘बीआरटी’ लेन से टू व्हीलर, फोर व्हीलर और हल्के व्यवसायिक वाहन गुजरते रहते हैं। ‘बीआरटी’ बसों के लिए बिना किसी रुकावट और तेज गति से यातायात के लिए बनाई गई है। लेकिन नियमों को तोड़कर कुछ निजी वाहन चालक इस मार्ग से आना जाना कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
नियंत्रण तंत्र का अभाव सड़क पर ट्रैफिक जाम में फंसने से बचने के लिए कुछ वाहन चालक सीधे ‘बीआरटी’ लेन में घुस जाते हैं। खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर इस मार्ग को पार करने को इन गतिविधियों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है।
सार्वजनिक परिवहन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस ‘बीआरटी’ मार्ग को सुचारू रूप से बलाने के लिए अनुशासन, नियंत्रण और निगरानी बेहद जरुरी है, लेकिन नियंत्रण तंत्र की कमी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
शहर के बीआरटी मार्ग पर अन्य वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह मार्ग केवल ‘बीआरटी बसों के लिए आरक्षित है और केवल आपातकालीन स्थिति में स्कूल बस, एम्बुलेस जैसे वाहनों की सीमित प्रवेश दिया जाता है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक अनुशासनहीनता से बीआरटी मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
– अनंत वाघमारे, बीआरटी प्रमुख, पीएमपी
ये भी पढ़ें :- Pune में पशु ट्रैकिंग का नया प्रयोग, अब माइक्रोचिप से मिलेगी कुत्तों की पूरी जानकारी
पीएमपी का यातायात विभाग को पत्र
स्वारगेट से कात्रज ‘बीआरटी’ मार्ग पर निजी वाहनों के अवैध प्रवेश के कारण बस सेवा में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे वाहनों के कारण ‘बीआरटी’ मार्ग पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और महानगर परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। महानगर परिवहन निगम की ओर से भारती विद्यापीठ ट्रैफिक विभाग को एक ज्ञापन देकर मांग की गई है कि ‘बीआरटी’ मार्ग में निजी वाहनों के प्रवेश पर ट्रैफिक पुलिस तत्काल कार्रवाई करे।
