चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाना पड़ सकता है भारी, पुणे आरटीओ सख्त
Pune Sunroof Stunt: पुणे में चलती कारों के सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो और रील्स बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ट्रैफिक विभाग ने इसे जानलेवा बताते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे सनरूफ स्टंट वॉर्निंग (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Sunroof Stunt Warning News: शहर में सनरूफ वाली कारों का बढ़ता चलन अब चिंता का विषय बनता जा रहा है। तेज रफ्तार गाड़ियों के सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो और रील्स बनाने की प्रवृत्ति युवाओं और बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बन रही है।
पुणे की सड़कों पर आए दिन बच्चे और युवा चलती कारों के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते दिखाई देते हैं। यातायात विभाग ने इसे गंभीर सुरक्षा जोखिम बताते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। अधिकारियों का कहना है कि सनरूफ केवल हवा और धूप के लिए बनाया गया फीचर है, इसका उपयोग स्टंट या प्रदर्शन के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
जान जोखिम में डाल रहे युवा
एफसी रोड, डेक्कन, बानेर, औंध, कोरेगांव पार्क, कात्रज, कोंढवा और बिबवेवाड़ी जैसे इलाकों में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
घाटकोपर में महापौर रितु तावड़े का एक्शन, अवैध पार्किंग और नशीले पदार्थों पर कार्रवाई
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
बेटे को डॉक्टर बनाकर मेडिकल कॉलेज खोलने की फिराक में था NEET पेपर लीक में घिरा शिवराज मोटेगांवकर
BMC Railway Drain Cleaning: मानसून से पहले बीएमसी अलर्ट, नाला और रेलवे कल्वर्ट सफाई कार्य तेज
मोटर वाहन अधिनियम 1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के अनुसार चलती गाड़ी से शरीर का हिस्सा बाहर निकालना दंडनीय अपराध है। अचानक ब्रेक लगने, वाहन के असंतुलित होने, पेड़ों की शाखाओं या बिजली के तारों से टकराने जैसी घटनाएं गंभीर हादसे का कारण बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें :- घाटकोपर में महापौर रितु तावड़े का एक्शन, अवैध पार्किंग और नशीले पदार्थों पर कार्रवाई
सनरूफ के बाहर निकलना खतरनाक
सनरूफ केवल सुविधा और वायु संचार के उद्देश्य से बनाया जाता है। चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलना बेहद खतरनाक और यातायात नियमों के विरुद्ध है। ऐसा करने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। अपने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा यातायात नियमों का पालन करें,
– स्वप्निल भोसले, उप प्रादेशिक परिवहन
अधिकारी, पुणे
पुणे से नवभारत लाइव के लिए आरिफ शेख की रिपोर्ट
