पुणे में आवारा कुत्तों की दहशत, 5 साल में 1 लाख लोगों को लगवानी पड़ी रेबीज वैक्सीन
Pune Stray Dog: पुणे में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। पिछले 5 वर्षों में 1 लाख से ज्यादा लोगों को डॉग बाइट के बाद रेबीज वैक्सीन लगवानी पड़ी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
डॉग बाइट (सौ. फाइल फोटो )
Pune Stray Dog Menace Rabies Vaccine News: शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक नागरिकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। पुणे महानगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी चौंकाने वाले आंकड़ों के अनुसार, पिछले 5 वर्षों में कुत्ते के काटने, नाखून लगने या खरोंच के बाद एहतियातन रेबीज रोधी वैक्सीन लेने वाले नागरिकों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। यह जानकारी सुनील नामदेव पांडे के एक लिखित प्रश्न के उत्तर में सामने आई है।
नायडू अस्पताल में पुणे शहर के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों के मरीज भी इलाज के लिए आते है, इसलिए यह आंकड़ा अधिक दिखाई देता है, यहां आने वाले सभी मरीजों को एहतियात के तौर पर रेबीज वैक्सीन अनिवार्य रूप से दी जाती है।
– डॉ सारिका फुंदे-भोसले, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पुणे मनपा
तेजी से बढ़ रही डॉग बाइट की घटना
प्रशासन के मुताबिक, पुणे मनपा में 32 नए गांवों के शामिल होने से आवारा कुत्तों की संख्या 1 लाख 79 हजार से बढ़कर 3 लाख तक पहुंच गई है। डॉग बाइट की घटनाओं में भारी इजाफा हो रहा है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच ही 1 लाख 40 हजार आवारा कुत्तों का टीकाकरण पर नसबंदी अभियान चलाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक VIDEO
पेड़ों को अंधाधुंध काटने की मिल रही है सजा! बारिश की तबाही पर सुप्रिया सुले का महायुति सरकार पर बड़ा हमला
Visapur Fort Landslide: विसापुर किले के नीचे जमींदोज हुआ पाठण गांव, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें
विधायक रोहित पवार का बड़ा बयान: ‘सहकार और लोकतंत्र’ एक-दूसरे के पूरक, युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में 30 जून से पहले लागू होगी किसान कर्जमाफी योजना, कृषि मंत्री का बड़ा बयान
नागरिकों में डर का माहौल
शहर के कई इलाकों में सुबह और रात के समय आवारा कुत्तों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। नागरिकों ने मनपा प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए प्रभावी और स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
