सिंहगढ़ रोड क्षेत्र में जलसंकट खत्म करने की तैयारी, 4 करोड़ की जलापूर्ति योजना को मिली मंजूरी
Water Supply In Pune: सिंहगढ़ रोड क्षेत्र में जलापूर्ति सुधार के लिए 4 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली है। नई पाइपलाइन से धायरी और आसपास के इलाकों में पानी संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Feb 13, 2026 | 02:32 PM
(सोर्स: सोशल मीडिया )
Pune Sinhagad Road Water Supply: सिंहगढ़ रोड क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही पानी की किल्लत से राहत मिलने वाली है। नहेंगांव, वडगांव बुद्रुक, वडगांव खुर्द और धायरी जैसे इलाकों में कम दबाव और अनियमित जलापूर्ति की समस्या को खत्म करने के लिए पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने कमर कस ली है। हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में इन कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपये का फंड आवंटित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
सहायक आयुक्त ने की समीक्षा बैठक
- सिंहगढ़ रोड क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक आयुक्त विजयकुमार वाघमोडे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि और जलापूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
- बैठक का मुख्य उद्देश्य टैंकरों पर निर्भरता कम करना और पाइपलाइन के जरिए समान दबाव से पानी पहुंचाना था।
- बैठक में उपस्थित नगरसेवक हरिदास चरवड और राजाभाऊ लायगुडे ने बताया कि धायरी जैसे नए शामिल क्षेत्रों के लिए तत्काल 1 करोड़ रुपये की आवश्यकता है, जिसे मंजूरी दे दी गई है। एल एंड टी कंपनी के प्रतिनिधियों को भी काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गर्मियों से पहले निवासियों को राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें :- पुणे के 160 ट्रैफिक सिग्नल बिना इन्वर्टर बैकअप, बिजली कटते ही जाम का खतरा
इन क्षेत्रों पर रहेगा ध्यान
- वडगांव खुर्दः राजयोग सोसायटी, मधुकोष और मानस परिसर में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
- धायरीः यहां 12 इंच की मुख्य जलवाहिनी डालने और एक स्वतंत्र पंपिंग स्टेशन बनाने की योजना है।
- नहेंगांव और अन्यः वाल्वमैन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वितरण प्रणाली में सुधार कर पानी की बर्बादी रोकें।
सम्बंधित ख़बरें
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Pune Red Alert IMD: सिंहगढ़ घाट में पर्यटकों की एंट्री बंद, भूस्खलन-चट्टान गिरने के खतरे पर रोक
सुनेत्रा पवार ने बारामती में लॉन्च किया ‘आदिशक्ति’ अभियान, 2,000 छात्राओं को साइकिल, सुधा मूर्ति रहीं मौजूद
पुणे में बाढ़-भूस्खलन का संकट: सुनेत्रा पवार की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश
Pune sinhagad road water supply project pipeline pumping plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 13, 2026 | 02:32 PM
