Pune PMC Illegal Hoardings (सोर्स: सोशल मीडिया )
Pune Monsoon Safety News: पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने शहर के सौंदर्गीकरण और सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवैध होडिंग्स और फ्लेक्स बोर्ड के खिलाफ एक व्यापक विशेष अभियान चलाया है। मानसून की आहट से पहले शुरू की गई इस कार्रवाई के तहत प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों से 2,600 से अधिक अवैध विज्ञापनों को उखाड़ फेंका है।
मनपा के आकाश चिह्न विभाग द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाना और अवैध ढांचों के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है।
अक्सर तेज हवाओं या बारिश के दौरान ये अवैध होर्डिंग्स गिरकर जान-माल के नुकसान का कारण बनते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई उन होर्डिंग्स पर केंद्रित थी, जिनके पास वैध अनुमति नहीं थी या जो सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर लगाए गए थे।
यह भी पढ़ें:- पुणे में अब मेट्रो रूट के साथ बनेंगे फ्लाईओवर: PMC ने ‘इंटीग्रेटेड प्लानिंग’ और नए अंडरपास को दी मंजूरी
शहर के प्रमुख चौकों और फुटपाथों पर लगे इन बैनरों से न केवल पुणे शहर की सूरत बिगड़ रही थी, बल्कि वाहन चालकों का ध्यान भटकने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता था। मनपा ने चेतावनी दी है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में उल्लंघन करने वालो पर भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अब उन अधिकृत ढांचों की मजबूती की भी जांच कर रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।