Pune विमाननगर में ‘द नॉयर’ पब पर आबकारी विभाग का छापा, 42 गिरफ्तार
Pune Pub Raid: पुणे विमाननगर के 'द नॉयर' पब पर आबकारी विभाग ने छापा मारा है, जिसमें 42 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया और विदेशी शराब व सामान जब्त किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे पब रेड (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: शहर में पब और नाइटलाइफ के लिए समय सीमा निर्धारित होने के बावजूद नियमों के उल्लंघन का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला विमाननगर क्षेत्र का है, जहां राज्य उत्पादन शुल्क विभाग (आबकारी विभाग) ने अवैध रूप से संचालित एक पत्र पर बड़ी कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने 42 युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है, जबकि संचालक समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, विमाननगर स्थित ‘द नॉयर (रेड जंगल)’ पत्र में शनिवार (27 दिसंबर) तड़के सुबह 5 बजे तक पार्टी चल रही थी।
बिना किसी वैध लाइसेंस के शराब परोसी
राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधीक्षक अतुल कानडे को सूचना मिली थी कि यहां बिना किसी वैध लाइसेंस के शराब परोसी जा रही है। अधीक्षक कानडे की प्रत्यक्ष मौजूदगी में टीम ने जब छापा मारा, तो वहां हड़कंप मच गया।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
Bakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
जांच में पुष्टि हुई कि पब के पास आबकारी विभाग का कोई परमिट नहीं था। कार्रवाई के दौरान टीम ने विदेशी शराब की 178 बोतलें और भारी मात्रा में अन्य सामग्री जब्त की। इसमें पब में इस्तेमाल होने वाले सोफे, कुर्सियां, साउंड सिस्टम, लैपटॉप, फॉग मशीन और कांच के गिलास शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- Nashik-Pune Highway पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित स्कॉच शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 67 हजार 380 रुपये बताई गई है। इस मामले में कुल 52 लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम, 1949 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शराब पी रहे 42 युवक-युवतियों को धारा 84 के तहत कार्रवाई कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
