Maharashtra Nikay Chunav: कांग्रेस ने महायुति को घेरा, लगाया आरोप ‘टाइमिंग’ को लेकर घमासान
Maharashtra Local Body Election की घोषणा के साथ पुणे में सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने महायुति सरकार पर आचार संहिता की टाइमिंग में हेरफेर और सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
राज्य चुनाव आयोग (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: महाराष्ट्र निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही पुणे में राजनीतिक पारा गरमा गया है। कांग्रेस ने राज्य की सत्ताधारी ‘महायुति सरकार’ पर चुनाव आयोग को नियंत्रित करने और आचार संहिता लागू करने के समय में हेरफेर करने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्रशासन पर दबाव का आरोप
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गोपाल तिवारी ने तीखी आलोचना करते हुए कहा कि महायुति सरकार ने चुनाव आयोग पर तब तक दबाव बनाए रखा, जब तक करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं और सरकारी खर्च पर उद्घाटन समारोह पूरे नहीं हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले, सुबह से शाम तक महानगर पालिका के खर्च पर आनन-फानन में कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी गई।
ये भी पढ़ें :- आचार संहिता के उल्लंघन पर FIR, पुणे मनपा चुनाव की फूलप्रूफ तैयारी,आयुक्त ने कसी कमर
सम्बंधित ख़बरें
बुधवार पेठ में रह रहीं बांग्लादेशी महिलाओं को एक सवाल पूछ कर पुलिस ने पकड़ा, जानें किस सवाल ने खोली पोल?
Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
Work From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
Cannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
आचार संहिता में नियमों के उल्लंघन का दावा
तिवारी के अनुसार, राज्य चुनाव आयोग की बस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद आचार संहिता प्रभावी हो जाती है, लेकिन पुणे में इसे नजरअंदाज किया गया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मनपा के कार्यक्रम और ‘पुणे पुस्तक महोत्सव में भागीदारी जारी रही, जो चुनावी नियमावली और नैतिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है। कांग्रेस ने मांग की है कि आयोग को सत्ताधारियों के आगे झुकने के बजाय ‘आचार संहिता उल्लंघन’ का नोटिस जारी कर अपनी निष्पक्षता सिद्ध करनी चाहिए। विपक्ष का कहना है कि भाजपा, राकांपा (अजीत पवार) और शिवसेना (शिदे) गठबंधन सत्ता का दुरुपयोग कर प्रशासन पर हावी हो रहा है।
