Drunk And Drive: पुणे में नए साल पर ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, सीधे कोर्ट में पेशी
Drunk And Drive: नए साल के जश्न में सुरक्षा को लेकर पुणे पुलिस और आरटीओ ने ड्रंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। पकड़े जाने पर जुर्माना नहीं, सीधे कोर्ट में पेशी होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Dec 28, 2025 | 02:32 PM
ड्रंक एंड ड्राइव (सौ. AI Generated )
Pune News In Hindi: नए साल के जश्न में खलल न पड़े और सड़के सुरक्षित रहें, इसके लिए पुणे पुलिस और आरटीओ ने अब तक की सबसे सख्त रणनीति तैयार की है।
इस साल ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ (शराब पीकर वाहन चलाना) के मामलों में केवल मौके पर जुर्माना भरकर छूटने का विकल्प नहीं होगा। पकड़े जाने पर चालक को सीधे अदालत के सामने पेश किया जाएगा, जहां कठोर दंडात्मक कार्रवाई और जेल तक की नौबत आ सकती है।
शहर में रहेगा 36 विशेष टीमों का पहरा
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने 36 विशेष टीमों को मैदान में उतारा है। इसमें ट्रैफिक पुलिस की 30 और आरटीओ की 6 टीमें शामिल हैं। प्रत्येक टीम में 1 वरिष्ठ अधिकारी और 10 पुलिस कर्मियों का दस्ता तैनात रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
ये भी पढ़ें :- Pimpri Chinchwad Election: EVM से वोट दिलाने का लालच, भाजपा पर आरोप
26 दिसंबर से ही एक्शन मोड में टीम
- प्रशासन का मुख्य उद्देश्य 31 दिसंबर की रात को होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को शून्य पर लाना है।
- कार्रवाई का सिलसिला 26 दिसंबर से ही शुरू हो चुका है। पहले दिन शहर के विभिन्न चौकों पर 20 टीमों ने जांच अभियान चलाया।
- पुलिस उपायुक्त (यातायात) हिम्मत जाधव ने स्पष्ट किया कि 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक यह कार्रवाई अपने चरम पर होगी। नियम तोड़ने वालों के लिए विभाग ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है।
- उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी स्वप्निल भोसले ने नागरिकों से अपील की है कि वे जश्न के उत्साह में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों, पब, और होटलों के आसपास नाकाबंदी बेहद सख्त रहेगी।
Pune new year drunk driving crackdown police rto
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 28, 2025 | 02:32 PM
