Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

GST, जलभराव आग और अपराध… हर मोर्चे पर अविनाश बागवे ने किया काम, क्या पुणे चुनाव में NCP को मिलेगा लाभ?

Pune News: पुणे मनपा के वार्ड 22 काशेवाड़ी-डायस प्लॉट में अविनाश बागवे के प्रयासों से व्यापारी समस्याएं, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है। इसका सीधा लाभ एनसीपी उम्मीदवारों को मिल रहा है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 13, 2026 | 04:47 PM

चुनाव प्रचार करते अविनाश बागवे व एनसीपी कार्यकर्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Municipal Election 2026: पुणे महानगरपालिका के काशेवाड़ी-डायस प्लॉट वार्ड क्रमांक 22 के सर्वांगीण विकास के लिए अविनाश बागवे द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के ठोस परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। व्यापारी वर्ग की समस्याओं, स्थानीय नागरिकों के दैनिक मुद्दों तथा सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके द्वारा किए गए कार्यों ने वार्ड के विकास को नई दिशा दी है। इसका प्रत्यक्ष लाभ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अन्य उम्मीदवार इंदिरा अविनाश बागवे, रफीक शेख और दिलशाद शेख को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुणे मनपा के वार्ड 22 के भवानी पेठ, टिंबर मार्केट, लोखंड बाजार, नेहरू रोड, लोहियानगर तथा अन्य व्यापारिक परिसरों में वर्षों से लंबित व्यापारी समस्याओं पर अविनाश बागवे ने विशेष ध्यान दिया। व्यापारियों की प्रमुख कठिनाइयों को समझते हुए प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय और प्रभावी फॉलो-अप कर उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए ठोस भूमिका निभाई।

आगजनी के समय मदद

टिंबर मार्केट में दुकानों में 2–3 बार भीषण आग लगी। उस समय तुरंत अग्निशमन दल को बुलाया गया, स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में सहयोग किया गया, और बाद में तत्काल पंचनामा कराने के लिए सरकारी तंत्र को भी कार्रवाई करने के लिए बाध्य किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

हेडगेवार अंग्रेजों के खिलाफ नहीं… ओवैसी ने RSS के इतिहास पर उठाए तीखे सवाल, महाराष्ट्र में सियासी तूफान

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नवाब मलिक का राज ठाकरे पर बड़ा हमला, बोले- नफरत की राजनीति कर रही MNS और भाजपा

अहिल्यानगर निगम चुनाव: ग्रेट खली के साथ BJP-NCP का मेगा प्रचार, आज आखिरी दिन

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और बुकी सोनू जलान की फोटो वायरल, कांग्रेस ने BJP को घेरा, सचिन सावंत बोल- वोट पाने…

GST से जुड़ी समस्याओं पर मार्गदर्शन

जीएसटी लागू होने के बाद छोटे और मध्यम व्यापारियों को आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक परेशानियों को देखते हुए बागवे ने इनके विरोध में व्यापारियों द्वारा किए गए आंदोलनों में सक्रिय सहभाग लिया। साथ ही मार्गदर्शनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई जटिल प्रावधानों को रद्द किया गया और बड़ी संख्या में व्यापारियों को राहत मिली।

व्यापारी संगठनों को सक्रिय समर्थन

वार्ड की व्यापारी संघटनाओं के आंतरिक मुद्दों, सामूहिक समस्याओं और यातायात जाम जैसी परेशानियों के समाधान हेतु अविनाश बागवे ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए समन्वय स्थापित किया। व्यापारी वर्ग और प्रशासन के बीच सेतु बनकर उन्होंने अनेक समस्याओं का सफल समाधान कराया।

CCTV के माध्यम से सुरक्षा को प्राथमिकता

वार्ड के भवानी पेठ, टिंबर मार्केट, नेहरू रोड, लोखंड बाजार और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में बढ़ती चोरी, अवैध गतिविधियों और असुरक्षा की पृष्ठभूमि में अविनाश बागवे की पहल पर CCTV कैमरे लगाए गए। इन कैमरों से अपराधों पर नियंत्रण में मदद मिली है और पुलिस जांच में भी यह व्यवस्था अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। इससे व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।

यह भी पढ़ें:- मनपा चुनाव: 15 जनवरी को छुट्टी है या नहीं? वोटिंग की टाइमिंग से VVPAT की पर्ची तक, यहां जानें हर सवाल का जवाब

मानसून की समस्याओं पर त्वरित उपाय

मानसून के दौरान वार्ड के व्यापारिक परिसरों में जलभराव, ड्रेनेज समस्याएं और यातायात में बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बागवे ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर त्वरित उपाय लागू कराए। नालों की सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली।

समग्र रूप से देखा जाए तो व्यापारी हित, सार्वजनिक सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं- इन तीनों मोर्चों पर अविनाश बागवे द्वारा किया गया कार्य वार्ड के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है। “काम से ही विश्वास बनता है” इस सिद्धांत को अपनाते हुए उनके इन प्रयासों का वार्ड के व्यापारी और नागरिकों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। उनके कार्यों का लाभ कांग्रेस पार्टी के पूरे पैनल को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Pune municipal election ward 22 avinash bagwe development congress panel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2026 | 04:47 PM

Topics:  

  • Maharashtra Local Body Elections
  • NCP
  • Pune

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.