Pune Municipal Election: 16 जनवरी को मतगणना, सुबह 11:30 बजे पहला परिणाम

Maharashtra News: पुणे महानगरपालिका चुनाव की मतगणना 16 जनवरी को होगी. सुबह 11:30 बजे पहला परिणाम आने की संभावना है, जबकि दोपहर तक सभी वार्डों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
Pune Local Body Election Candidates Disqualified
पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Local Body Election: पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) चुनाव का सबसे अहम दिन अब करीब है। 15 जनवरी को होने वाले मतदान के तुरंत बाद, 16 जनवरी को मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

इसी दिन यह तय हो जाएगा कि अगले पांच वर्षों तक पुणे शहर की सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी। चुनाव प्रशासन ने मतगणना की पूरी रूपरेखा और केंद्रों की सूची जारी कर दी है और दावा किया है कि सभी तकनीकी और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यदि प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही, तो 16 जनवरी को सुबह करीब 11:30 बजे तक शहर का पहला आधिकारिक परिणाम घोषित होने की संभावना है। इससे शुरुआती घंटों में ही यह स्पष्ट संकेत मिल जाएगा कि किस पार्टी या गठबंधन को शहर में बढ़त मिल रही है। इस बार पुणे मनपा चुनाव में कुल 165 नगरसेवक चुने जाने हैं।

सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

बिबवेवाड़ी, कसबा और कोंढवा क्षेत्र में राउंड कम हैं, इसलिए यहां के नतीजे सबसे पहले सामने आएंगे। इन वार्डों में 12 राउंड में मतगणना पूरी हो जाएगी। जबकि देरी से आने वाले परिणामों पर भी नजर रहेगी। धनकवड़ी और सहकार नगर में 20 राउंड होने के कारण वहां अधिक समय लगेगा।

वार्ड क्रमांक 38 की मतगणना सबसे अंत तक चलने की संभावना है। प्रशासन का अनुमान है कि दोपहर 3:30 से 4:00 बजे तक पुणे के सभी 41 वाडों की मतगणना प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मतगणना निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com