Maharashtra: पुणे मनपा चुनाव में नया नियम, चारों समूहों में वोट डालना अनिवार्य
Pune Municipal Election में मतदाताओं को चारों समूहों में वोट डालना अनिवार्य होगा। केवल एक या दो उम्मीदवारों को वोट देकर रुकने पर मतदान अधूरा माना जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
नोटा बटन (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे महानगर पालिका चुनाव के लिए मतदान आज, गुरुवार को – होने जा रहा है। इस बार की चुनाव प्रक्रिया पिछले लोकसभा या विधानसभा चुनावों से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण है।
मतदाताओं को यह ध्यान रखना होगा कि मतदान पूरा करने के लिए उन्हें – ईवीएम पर ‘अ’, ‘ब’, ‘क’, और ‘ड’ – चारों समूहों में से प्रत्येक के लिए एक-एक बटन दबाना अनिवार्य है।
भ्रम न पालें, NOTA का करें उपयोग
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई मतदाता केवल अपने पसंदीदा एक या दो उम्मीदवारों को वोट देकर रुक जाता है, तो उसकी मतदान प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
ऐसी स्थिति में, शेष बचे हुए स्थानों के लिए मतदाता को ‘NOTA’ (इनमें से कोई नहीं) का बटन दबाना होगा। सोशल मीडिया पर फैल रही इस अफवाह को खारिज कर दिया गया है कि कम वोट देने पर बाकी वोट अपने आप नोटा में चले जाएंगे।
ये भी पढ़ें :- Thane News: मतदाता केंद्रों और मतगणना केंद्रों की सूची जारी, मतदान शांतिपूर्ण होगा
समय का प्रबंधन जरूरी
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, यदि कोई मतदाता प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो मतदान केंद्राध्यक्ष की उपस्थिति में नियमों के अनुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चार सदस्यीय प्रभाग प्रणाली के कारण इस बार एक मतदाता को वोट डालने में लगभग 30-40 सेकंड का समय लग सकता है। 40 प्रभागों में चार-चार और एक प्रभाग में पांच सदस्यीय रचना है। जितने उम्मीदवार है, उतने वोट देना जरूरी है। शुक्रवार, 16 जनवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
