Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune Municipal Election में भाजपा का ‘पुणे मॉडल’, 91 सीटों पर महिला उम्मीदवार

Maharashtra News: पुणे मनपा चुनाव में भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए 165 में से 91 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारकर ‘पुणे मॉडल’ पेश किया है, जो स्थानीय राजनीति में नया संदेश देता है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 01, 2026 | 02:13 PM

भाजपा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune News: पुणे महानगरपालिका (मनपा) चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी रणनीति को स्पष्ट करते हुए महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखा है।

प्रत्याशियों की अंतिम सूची और ‘एबी फॉर्म’ के वितरण के साथ ही भाजपा ने जिस रणनीति को सामने रखा है, उसे पार्टी ‘पुणे मॉडल’ के रूप में प्रचारित कर रही है।

165 में से 91 सीटों पर महिला उम्मीदवार

भाजपा ने कुल 165 मनपा सीटों में से 91 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर स्थानीय राजनीति में नया इतिहास रचा है। यह फैसला न केवल आरक्षण की अनिवार्यता तक सीमित है, बल्कि पार्टी की सोच में आए बदलाव को भी दर्शाता है।

सामान्य वार्डों में भी महिलाओं पर भरोसा

पार्टी ने महिलाओं को केवल आरक्षित वार्डों तक सीमित नहीं रखा। भाजपा ने 9 सामान्य (अनारक्षित) वार्डों में भी महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर पुरुष दावेदारों पर उन्हें तरजीह दी है। इन महिला नेताओं में निवेदिता एकबोटे, संगीता दांगट, अर्चना जगताप, विनया बहुलिकर, कविता वैरागे, वीणा घोष, पल्लवी जावले, रेश्मा भोसले और रंजना टिलेकर जैसे नाम शामिल हैं।

‘लाड़ली बहिन’ योजना से आगे की सोच

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ‘लाड़ली बहिन योजना’ की सफलता के बाद भाजपा अब महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति-निर्धारण की अहम भूमिका में लाना चाहती है। पुणे जैसे शिक्षित और प्रगतिशील शहर में यह रणनीति खास तौर पर मध्यम वर्ग और युवा मतदाताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

युवा और शिक्षित महिला नेतृत्व पर फोकस

‘ऑक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट’ के नाम से पहचाने जाने वाले पुणे में शिक्षित, सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिला नेताओं को आगे लाकर भाजपा एक सकारात्मक राजनीतिक संदेश देना चाहती है। पार्टी का मानना है कि इससे न केवल महिला मतदाताओं में भरोसा बढ़ेगा, बल्कि शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर भी नई सोच सामने आएगी।

ये भी पढ़ें :- Maharashtra News: पुणे मनपा चुनाव में ‘सीक्रेट कैंडिडेट’ रणनीति, सिर्फ AAP ने खोले पत्ते

चुनावी राजनीति में नया संकेत

पुणे मनपा चुनाव में भाजपा का यह प्रयोग आने वाले समय में महाराष्ट्र की शहरी राजनीति की दिशा तय कर सकता है। महिला नेतृत्व को व्यापक मंच देकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि आगामी चुनावों में महिला शक्ति उसकी रणनीति का अहम आधार रहने वाली है।

Pune municipal election bjp pune model women candidates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 01, 2026 | 02:13 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC चुनाव में BJP की बागी ने खेला बड़ा खेल, डुप्लीकेट फॉर्म से भरा नामांकन, चुनाव आयोग ने किया मंजूर

2

Maharashtra News: पुणे मनपा चुनाव में ‘सीक्रेट कैंडिडेट’ रणनीति, सिर्फ AAP ने खोले पत्ते

3

मनपा चुनाव: कांग्रेस-एनसीपी (SP) साथ, UBT बाहर; कांग्रेस 80, एनसीपी 35 सीटों पर लड़ेगी

4

Pune News: फ्लाईओवरों का जाल, फिर भी बेहाल पुणे की ट्रैफिक व्यवस्था

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.