पुणे मनपा का स्वास्थ्य पर बड़ा फोकस, मल्टीस्पेशालिटी अस्पतालों के साथ नए एमआरआई और सीटी-स्कैन केंद्र
Nirogi Pune Health Initiative: पुणे मनपा ने 2026-27 बजट में ‘निरोगी पुणे’ योजना पेश की है। इसके तहत 11 अस्पतालों को मल्टीस्पेशालिटी बनाया जाएगा और वारजे में 350 बेड का नया अस्पताल शुरू होगा।
- Written By: अंकिता पटेल
pune Health Budget ( Source: Social Media )
Pune Municipal Corporation Health Budget 2026: पुणे शहर की सार्बजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने वर्ष 2026-27 के बजट में ‘निरोगी पुणे’ संकल्पना को पेश किया है।
इस बजट का मुख्य फोकस स्वास्थ्य सेवाओं को न केवल अत्याधुनिक बनाना है, बल्कि उन्हें आम आदमी की जेब के अनुकूल भी रखना है।
11 अस्पताल बनेंगे मल्टीस्पेशालिटी, वारजे में खुलेगा नया केंद्र मनपा ने बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी को है।
शहर के 6 प्रसूति गृहों और 5 अस्पतालों को पूरी तरह से ‘मल्टीस्पेशालिटी’ सुविधा से लैस किया जाएगा। इनमें वेंटिलेटर युक्त आईसीयू, नवजात शिशुओं के लिए एनआईसीयू और उन्नत नर्सिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Operation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत
स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सख्त, खाली पदों पर भर्ती और लंबित प्रमोशन जल्द पूरा करने के निर्देश
236 रुपये में अब सात समंदर पहुंचेगी राखी, 7 से 12 दिनों में होगी सुरक्षित डिलीवरी
साथ ही, वारजे में बन रहा 350 बेड का विशाल अस्पताल जल्द ही शुरू होने वाला है, जिससे पश्चिमी पुणे के लाखों नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए बाणेर में पीपीपी मॉडल पर मनपा का पहला कैंसर अस्पताल शुरू किया जा रहा है।
यहां रेडियोथेरेपी जैसी सुविधाएँ सीजीएचएस दरों पर मिलेंगी, जो निजी अस्पतालों की तुलना में काफी सस्ती होंगी। इसके अलावा, गंगाधाम क्षेत्र में नए एमआरआई और सीटी-स्कैन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि मरीजों को निजी सेंटर्स के चक्कर न काटने पड़ें।
अनूठी पहलः अस्पतालों में आईवीएफ सुविधा
बजट की सबसे क्रांतिकारी घोषणा प्रसूति गृहों में आईवीएफ (आईवीएफ) उपचार की शुरुआत है। बांझपन की समस्या से जूझ रहे गरीब दंपतियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा।
यह भी पढ़ें:-HC के आदेश के बाद एक्शन, नासिक में गोदावरी को बचाने की पहल तेज, रासायनिक अपशिष्ट रोकने के लिए संयुक्त निरीक्षण
इसके अतिरिक्त, शहरी गरीबों की चिकित्सा सहायता के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस फंड के जरिए कमला नेहरू और अण्णासाहेब मगर अस्पतालों का विस्तार कर उनकी क्षमता बढ़ई जाएगी। निरोगी पुणे का लक्ष्य शहर के हर नागरिक को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना है, ताकि इलाज के अभाव में कोई भी पीछे न छूटे।
