Pune News: पुणे में वार्डबंदी पर सियासी संग्राम, एक दिन में 966 आपत्तियां दर्ज
Pune News: पुणे निकाय चुनाव के लिए सरकार ने वार्ड संरचना का ऐलान किया है। हालांकि इसको लेकर सत्ता पक्ष भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वार्ड संरचना को लेकर बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे महानगरपालिका (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Pune News In Hindi: पुणे मनपा चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा घोषित वार्ड संरचना का मसौदे सत्तारूढ़ भाजपा के हित में होने के आरोप लग रहे हैं। इसलिए उम्मीद के मुताबिक सभी वाडों को लेकर बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं।
बुधवार को अब तक की सबसे ज्यादा 966 आपत्तियां दर्ज कराई गई। विशेष आपत्तियां दाखिल करने के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे तक आखिरी मौका है। इसलिए आपत्तियां दर्ज कराने वालों की ज्यादा भीड़ होने की संभावना हैं।
केवल प्रभागों से ही 1761 आपत्तियां दर्ज कराई गई है। वहीं, अन्य सभी वार्डों को मिलाकर लगभग 750 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। कुल मिलाकर 41 वार्डों में 2501 आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं। इसमें मनपा के 41 में से 8 वाडों से एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, 13 वाडों की संरचना को लेकर 10 से कम आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। वहीं 20 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें 10 से 100 को बीच आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। विमान नगर-लोहगांव वार्ड में आने वाली एक सोसायटी के सदस्यों ने सबसे ज्यादा आपत्तियां दर्ज कराई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
ये भी पढ़ें :- औरंगाबाद खंडपीठ के 45 साल हुए पूरे! जज पटले बोले – निष्पक्ष न्याय दिलाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी
तीन साल से नहीं हुए स्थानीय चुनाव
- राज्य में पिछले तीन से साढ़े तीन साल से स्थानीय निकाय चुनाव नहीं हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मनपा आम चुनावों की प्रक्रिया शुरू की गई है। मनपा प्रशासन ने 22 अगस्त को वार्डों संरचना के मसौदे की घोषणा की थी।
- वार्ड संरचना पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 4 सितंबर दोपहर 3 बजे तक का समय दिया गया है। शहर में सबसे ज्यादा 707 आपत्तियां विमान नगर-लोहगांव (वार्ड 3) में दर्ज हुई है।
- मनपा के सूत्रों ने बताया कि यहां की एक सोसायटी ने वार्ड संरचना पर आपत्तियां दर्ज कराई है। सोसायटी के सदस्यों की मांग है कि उनकी सोसायटी वार्ड 4 खराड़ी-वाघोली में आए। इसलिए ही सोसायटी के सभी सदस्यों ने वर्तमान वार्ड संरचना पर आपत्ति दर्ज कराई है।
- उसके बाद नहें बड़गांव बदक (वार्ड 34) में 590 और मांजरी बुद्रुक-साडेसतरा नली (वार्ड 15) में 228 आपत्तियां दर्ज कराई गई है। वार्ड संरचना के मसौदे पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 4 सितंबर दोपहर 3 बजे तक का समय दिया गया है।
- 22 अगस्त को वार्ड संरचना घोषित की गई, इसी दिन से आपत्तियां दर्ज कराने का काम शुरू हो गया। पिछले 10 दिनों में मनपा के पास केवल 595 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। बुधवार को एक ही दिन में 966 आपत्तियां दर्ज की गई है।
