Pune: टिकट की दौड़ में दस्तावेज बने चुनौती, मनपा ने खोले हेल्प डेस्क
Maharashtra News: पुणे मनपा चुनाव के नामांकन शुरू होते ही उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नए चेहरों को दस्तावेज जुटाने में दिक्कत, समाधान के लिए मनपा ने हेल्प डेस्क शुरू की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune News In Hindi: पुणे महानगर पालिका चुनाव का बिगुल बजते ही शहर का राजनीतिक पारा चढ़ गया है. हालांकि प्रमुख दलों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन टिकट की आस लगाए बैठे संभावित उम्मीदवारों के बीच ‘कागजी दंगल’ शुरू हो चुका है.
मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पुणे मनपा के क्षेत्रीय कार्यालयों, पुलिस मुख्यालय और बैंकों में दावेदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
नए चेहरों के लिए चुनौती, हेल्प डेस्क का सहारा
अनुभवी उम्मीदवारों की तुलना में पहली बार चुनाव लड़ रहे नए चेहरों के लिए यह प्रक्रिया काफी जटिल है. पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, शौचालय उपयोग का सबूत और ठेकेदार न होने का हलफनामा जुटाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी समस्या को देखते हुए मनपा ने प्रत्येक वार्ड में ‘हेल्प डेस्क’ की स्थापना की है, ताकि आवेदकों की शंकाओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
पुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
वकीलों की फौज भी तैनात
नामांकन पत्र भरने के लिए जरूरी ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) और अन्य प्रमाण पत्र जुटाना उम्मीदवारों के लिए टेढ़ी खीर साचित हो रहा है।निर्वाचन अधिकारी द्वारा दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच किए जाने के डर से उम्मीदवार काफी सतर्क हैं।
कोई तकनीकी खामी न रह जाए, इसके लिए वकीलों की विशेष टीम को दस्तावेजों की छंटनी और हलफनामे तैयार करने को कहा गया है. संपत्ति कर और पानी के बिल की एनओसी’ लेने के लिए मनपा कार्यालयों में सुबह से ही गहमागहमी देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें :- नवी मुंबई भाजपा में घमासान, BJP-RSS ने परिवारवाद के खिलाफ खोला मोर्चा
दस्तावेजों की अनिवार्य लिस्ट से चिंता बढ़ी
- उम्मीदवारों को नामांकन के साथ निम्नलिखित प्रमुख दस्तावेज जमा करने हैं, लेकिन इन दस्तावेजों की अनिवार्य लिस्ट ने चिता बढ़ा दी, पची फॉर्म राजनीतिक दल का आधिकारिक पत्र, वित्तीय विवरण
- नए बैंक खाते का विवरण और संपत्ति का हलफनामा
- वैधता प्रमाण पत्रः जाति प्रमाण पत्र और उसकी वैधता (Caste Validity)
- शपथ पत्रः आपराधिक रिकॉर्ड, परिवार का विवरण और शौचालय उपयोग का प्रमाण
