- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Corporation Election Model Code Tenders Approved
PMC Elections से पहले देर रात चली स्थायी समिति की अहम बैठक, 390 करोड़ के टेंडरों को मंजूरी
Maharashtra Local Body Election: पुणे मनपा चुनाव से पहले आचार संहिता लागू होने की आशंका के बीच स्थायी समिति ने देर रात बैठक कर 390 करोड़ रुपये के 88 टेंडरों को मंजूरी दी।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे मनपा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता कब लागू होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी है। फिलहाल इस पर आधिकारिक रुप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि 16 दिसंबर के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।
इस संभावित समय सीमा को देखते हुए पुणे महानगरपालिका की स्थायी समिति ने टेंडर्स को मंजूरी देने का अंतिम चरण पूरा किया है। इसलिए बुधवार को स्थायी समिति की देर रात तक बैठक हुई। इस बैठक में 390 करोड़ रुपए के विभिन्न टेंडरों को मंजूरी दी गई।
इस तरह चुनाव से ऐन पहले खर्च और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की एक हड़बड़ी देखने को मिली। राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों पुणे महानगरपालिका के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण निर्धारित है।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात मामला: प्रतिभा चाकणकर की ED के सामने पेशी, 2.40 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन पर जवाब तलब
Pune Kondhwa Murder Case: पुणे के कोंढवा में शराब के विवाद में युवक की हत्या, पत्थर मारकर ली जान
पंढरपूर के लिए बड़ी सौगात: 4,000 करोड़ के विकास परियोजना को मंजूरी, जल्द शुरू होगा कॉरिडॉर का काम
Pune Drug Racket: पुणे में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार, 34 लाख का एमडी जब्त
प्रशासन ने यह मान लिया है कि लोकार्पण समारोह पूरा होने के तुरंत बाद महानगरपालिका चुनाव के लिए आचार संहिता कभी भी लागू हो सकता है। इसे देखते हुए स्थायी समिति की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दिन भर विभागों द्वारा लंबित प्रस्तावों को जल्दी – जल्दी तैयार करने का काम चलता रहा। – सभी प्रस्तावों को मंजूरी के लिए स्थायी समिति के पास भेजा गया। शाम पौने छह बजे आयुक्त नवल किशोर राम की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई।
नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी में प्राथमिकता
प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य था कि आचार संहिता लागू होने से पहले शहर के लिए महत्वपूर्ण और अत्यावश्यक परियोजनाओं को मंजूरी मिल जाए ताकि विकास कार्य बाधित न हों। विशेष रूप से नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रस्तावों जैसे कि कचरा प्रबंधन, जल आपूर्ति और सड़क रखरखाव को उच्च प्राथमिकता दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि कई टेंडर की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी और अब केवल स्थायी समिति की अंतिम मोहर की जरुरत थी। इस बैठक में कुल 88 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें से सबसे अधिक ध्यान खींचने वाला प्रस्ताव कचरा संग्रह से संबंधित था।
शहर के दैनिक कचरा संग्रह को और अधिक नियमित तथा कुशल बनाने के लिए महानगरपालिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत 340 छोटी घंटागाड़ियों (डोर-टू-डोर कचरा संग्रह वाहन) को किराए पर लेने को स्वीकृति दी गई है।
ये भी पढ़ें :- Pune-Ahilyanagar 54 किमी 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए DPR शुरू, फ्लाईओवर के लिए महामेट्रो तैयार
इस प्रस्ताव में 12 कंप्यूटर और 11 बीन-लिफ्टर भी शामिल है। यह ठेका अगले पांच वर्षों के लिए है। इस पर कुल 284 करोड़ रुपए का खर्च अपेक्षित है। कचरा प्रबंधन में स्मार्ट सिस्टम, समय पर संग्रह और विभाग वार सेवा सुधारने की दृष्टि से यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।,
Pune municipal corporation election model code tenders approved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित
May 04, 2026 | 03:00 PMHaryana Bank Fraud: हरियाणा बैंक फ्रॉड में 590 करोड़ का घोटाला, HPGCL का अफसर बर्खास्त
May 04, 2026 | 02:54 PMसिस्टम हुआ शर्मसार, नाबालिग का शव ले जाने के लिए नहीं थी एंबुलेंस, चादर में बॉडी रखकर ले जाते दिखे बेबस परिजन
May 04, 2026 | 02:53 PMNagpur High Court: आदेशों के पालन में देरी पर विभाग से जवाब तलब, सचिव को फिलहाल राहत
May 04, 2026 | 02:52 PMExplainer: क्या है लिपुलेख विवाद? समझिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर छिड़े बहस की पूरी कहानी
May 04, 2026 | 02:51 PMMPPSC Bharti 2026: साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 39 हजार रुपये तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन
May 04, 2026 | 02:46 PMविजय को जिताकर तमिलनाडु में धोनी से ज्यादा फेमस बिहारी हो जाउंगा…PK का पुराना VIDEO वायरल, सच हुई भविष्यवाणी
May 04, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM














