Maharashtra Nikaay Chunaav: जनवरी में संभावित पुणे मनपा चुनाव, आरक्षण लॉटरी निकली
Maharashtra Local Body Election: 3 साल बाद पुणे मनपा चुनाव प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी। आरक्षण लॉटरी घोषित हो गई है। राजनीतिक दलों ने रणनीति तेज कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे महानगर पालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune News in Hindi: पिछले 3 सालों से टल रही पुणे मनपा की चुनावी प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ रही है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मनपा प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि चुनाव अगले वर्ष जनवरी में होंगे।
इसी के तहत 11 नवंबर को गणेश कला क्रीडा मंच में मनपा आयुक्त व प्रशासक नवल किशोर राम की अध्यक्षता में प्रारूप आरक्षण लॉटरी (ड्रॉ) निकाली गई। ड्रॉ के बाद कई दावेदारों को झटका लगा है जबकि कुछ नेताओं को अपनी पत्नी या परिजनों को मैदान में उतारने की रणनीति बनानी पड़ सकती है।
2017 में हुए पिछले चुनाव के बाद नगरसेवकों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। अब आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने से राजनीतिक हलचलें तेज होने की संभावना है। कई राजनीतिक दलों ने वार्डवार रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
आरक्षण के बाद प्रत्येक प्रभाग का चित्र साफ हुआ
- आरक्षण घोषित होने के बाद अब प्रत्येक प्रभाग का चित्र स्पष्ट हो गया है। एक प्रभाग से चार नगरसेवक चुने जाने वाले हैं इसलिए अब चार उम्मीदवारों का एक पैनल बनेगा।
- चुनाव प्रचार की पूरी रणनीति अब इन्हीं पैनलों के आधार पर तय की जाएगी। फिलहाल महायुति या महाविकास आघाडी के बीच गठबंधन होगा या नहीं इस पर किसी भी पक्ष की ओर से स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है।
- इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों ने स्वतंत्र रूप से अपनी प्रचार मशीनरी तैयार कर ली है और आरक्षण लॉटरी घोषित होते ही सोशल मीडिया पर जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है।
- शहर और उपनगरों में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।
- उपनगरों में करोड़ों रुपए के खर्च की चर्चा जोर पकड़ रही है। जैसे ही यह स्पष्ट होगा कि पार्टिया गठबंधन करेगी या अलग-अलग चुनाव लड़ेगी वैसे ही चुनाव प्रचार की रणधुमाली और भी बढ़ने की संभावना है।
नागरिकों को आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा
मनपा की आरक्षण ड्रॉ प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और यह सूची राज्य चुनाव आयोग को सौंपी जाएगी। आयोग ने आगे का कार्यक्रम निर्धारित किया है। 17 नवंबर को प्रभागवार प्रारूप आरक्षण की घोषणा की जाएगी। 24 नवंबर तक आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराए जा सकते हैं।
आपत्तियां मनपा मुख्यालय, सावरकर भवन स्थित चुनाव कार्यालय और सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा की जा सकती है, 2 दिसंबर तक अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आयोग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी, नागरिकों को आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा।
– नवल किशोर राम, आयुक्त, पुणे मनपा।
ये भी पढ़ें :-
आरक्षण का मुख्य विवरण
- पुणे महानगर क्षेत्र में कुल 41 प्रभाग (वार्ड) हैं, जिनमें प्रत्येक प्रभाग में 4 सदस्य (एक प्रभाग में 5 सदस्य) होंगे। यह आरक्षण प्रक्रिया 2011 की जनगणना के आधार पर की गई है। कुल 166 नगरसेवकों का चयन होगा, जिनमें से 50% यानी 83 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
- ओबीसी वर्ग के लिए 27% यानी 44 सीटें आरक्षित है, जिनमें से 22 महिलाओं के लिए होंगी। अनुसूचित जाति के लिए 22 सीटें (11 महिलाओं के लिए) आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए 2 सीटें (1) महिला के लिए) आरक्षित है। सामान्य वर्ग की 97 सीटें होंगी, जिनमें से 49 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
