- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Budget Fund Distribution Controversy 2026
पुणे बजट 2026-27 में सियासी घमासान, भाजपा नगरसेवकों को ज्यादा फंड देने का आरोप
Pune Municipal Corporation के 15,669 करोड़ रुपये के बजट पर फंड वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है। विपक्ष ने भाजपा पर अपने नगरसेवकों को अधिक प्राथमिकता देने और भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे न्यूज (सौ. फाइल फोटो )
PMC Budget Fund Distribution: पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) का वर्ष 2026-27 के लिए 15,669 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने पेश कर दिया है। हालांकि, बजट के साथ ही शहर की राजनीति में फंड वितरण को लेकर घमासान शुरू हो गया है।
सत्ताधारी भाजपा पर अपने नगरसेवकों को प्राथमिकता देने और विपक्ष के साथ सौतेला व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। बजट आंकड़ों के अनुसार, सत्ता का लाभ स्पष्ट रूप से भाजपा के वार्डों में दिख रहा है।
जहां भाजपा के प्रत्येक नगरसेवक को करीब 5 करोड़ और मनपा में शामिल गांवों से चुने गए भाजपा नगरसेवकों को 7 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, वहीं विपक्षी दलों को काफी कम हिस्सा मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण में ‘पुणे’ जैसा कांड: नाबालिग की तेज रफ्तार कार ने ली व्यवसायी की जान, मां पर FIR, पिता की तलाश जारी
NMC News: मेयो, मेडिकल और डागा अस्पताल के जन्म प्रमाण पत्र अब वहीं से मिलेंगे; जानें नया नियम
पुणे महानगर पालिका बजट पर कांग्रेस का हमला, 15 हजार करोड़ के बजट में 7 हजार करोड़ घाटे की आशंका
नागपुर मनपा में ‘विमेन पावर’! 3 अहम समितियों की कमान महिला सभापतियों के हाथ, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार
राकांपा (अजीत पवार गुट) के नगरसेवकों को लगभग 4 करोड़ रुपये और कांग्रेस व राकांपा (शरद पवार गुट) को करीब 3-3 करोड़ रुपये मिले हैं। सबसे अधिक विवाद प्रभाग क्रमांक 1 को लेकर है, जहां एक नगरसेविका और अमोल बालवडकर (राकांपा) के लिए ‘शून्य’ बजट का प्रावधान किया गया है। विपक्ष इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रहा है, जबकि प्रशासन ने इसे ‘तकनीकी त्रुटि’ करार दिया है।
ये भी पढ़ें :- पुणे महानगर पालिका बजट पर कांग्रेस का हमला, 15 हजार करोड़ के बजट में 7 हजार करोड़ घाटे की आशंका
अध्यक्ष के प्रभाग को विकास निधि में सबसे बड़ा हिस्सा
परंपरा को कायम रखते हुए स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने अपने प्रभाग के लिए सर्वाधिक 35 से 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। नगरसेवकों के विकास कार्यों के लिए बनी ‘स’ सूची का कुल बजट 1300 करोड़ से अधिक है। उल्लेखनीय है कि आयुक्त नवल किशोर राम द्वारा पेश मूल बजट में 15% की कटौती कर उस राशि को इस ‘स’ सूची में डायवर्ट किया गया है।
Pune municipal budget fund distribution controversy 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ना बहन, ना गर्लफ्रेंड…’ रजत दलाल ने चाहत पांडे संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप
Mar 26, 2026 | 03:59 PMNokia India में हुआ बड़ा नेतृत्व परिवर्तन… 1 अप्रैल से समर मित्तल और विभा मेहरा संभालेंगे कमान
Mar 26, 2026 | 03:57 PMBCCI ने 2026-27 सीजन के शेड्यूल का किया ऐलान, जानें किन टीमों से होगा भारत का सामना, देखें पूरा शेड्यूल
Mar 26, 2026 | 03:53 PMमुंबई-सुरत के बीच जल्द चलेगी नई ‘मेमू’ ट्रेन, AC कोच और बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाओं से सफर होगा आसान
Mar 26, 2026 | 03:51 PMराम नवमी के दिन इस दिव्य कवच के पाठ से क्या लाभ होगा? इसकी महिमा जानकर चौंक जाएंगे
Mar 26, 2026 | 03:46 PMMP के शानदार हिल स्टेशन: शिमला-मनाली की जगह MP की इन 5 खूबसूरत ऑफबीट जगहों पर बिताएं अपनी छुट्टियां
Mar 26, 2026 | 03:43 PM‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में हाई वोल्टेज ड्रामा, निया शर्मा और जन्नत जुबैर की हुई गंदी लड़ाई, हाथापाई तक पहुंची बात!
Mar 26, 2026 | 03:40 PMवीडियो गैलरी

संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM














