पुणे के मामुर्डी में धू-धू कर जला किराना गोदाम, लाखों का सामान जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी
Pune Mamurdi Fire News: पुणे के मामुर्डी में तड़के 5 बजे किराना गोदाम में भीषण आग। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू। लाखों का सामान खाक, जांच जारी।
- Written By: प्रिया जैस
पुणे के किराणा गोदाम में लगी आग (सौजन्य-IANS)
Pune Fire Brigade: महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार की सुबह एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मामुर्डी स्थित एक बंद किराना गोदाम में तड़के 5:00 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग सहम गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने के कारण की जांच कर रहे हैं।
पुणे के किराना गोदाम में लगी भीषण आग
Pune, Maharashtra: A massive fire broke out at a grocery warehouse in Mamurdi at 5:00 AM, completely destroying goods worth lakhs. Firefighters controlled the blaze, and authorities are investigating the cause of the fire pic.twitter.com/y2jar7iMNS — IANS (@ians_india) March 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जामखेड पंचायत समिति मीटिंग में विकास कार्यों पर फोकस, रोहित पवार का अधिकारियों से जवाब-तलब
मुंबई: पाकिस्तान से आतंकी धमकी: रेलवे पुलिस को स्टेशन उड़ाने की कॉल से हड़कंप, 5 करोड़ की मांग
पुणे में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए PMRDA का बड़ा प्लान, 17 चौराहों का होगा कायाकल्प
शरद पवार डिनर डिप्लोमेसी; सियासी कड़वाहट के बीच मोदी बाग में इकट्ठा होगा पूरा परिवार, सुनेत्रा भी होंगी शामिल!
मौके पर पहुंचे एक दमकलकर्मी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, “सुबह करीब 5 बजे हमें मुख्य थाने से सूचना मिली कि एक किराने की दुकान में आग लग गई है। दमकल गाड़ी तुरंत मौके पर भेजी गई। मौके पर पहुंचने पर हमने देखा कि पूरी किराने की दुकान आग की चपेट में थी। दुकान में छह शटर थे, सभी बंद थे और आग से पूरी तरह लाल हो चुके थे। इसलिए आग बुझाने में शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हुई। हमने एक-एक शटर खोल कर अंदर की आग बुझाई है। दुकान के अंदर 50-60 तेल के डब्बे उबल रहे थे, जो फूट जाते तो दिक्कत हो सकती थी। इसलिए बड़ी सावधानी से आग बुझाई गई, जिससे आगे न फैल पाए। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, जांच की जा रही है।”
यह भी पढ़ें – नागपुर का ‘गोल्डन आर्च’ प्लान! इस हफ्ते आएगा NMRDA का बजट, सीएम फडणवीस दे सकते हैं बड़ी सौगात
गौरतलब है कि पुणे के ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा इलाके में 12 मार्च को भी आग लग गई थी। शनिवारवाड़ा के मुख्य गेट के पास जमा कचरे और सूखी लकड़ियों में आग लग गई थी, जो देखते ही देखते तेजी फैल गई और धुआं आस-पास के इलाके में दिखाई देने लगा। आग की लपटें और धुआं देखकर स्थानीय लोग सहम गए थे। वहीं, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
