पुणे में नदी किनारे अवैध डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, 8 वाहन और जेसीबी जब्त
Pune Solid Waste Department Raid: पुणे के कोंढवे धावडे क्षेत्र में नदी किनारे अवैध डंपिंग के खिलाफ मनपा ने कार्रवाई करते हुए 8 वाहन और एक जेसीबी जब्त की। कुल 2.25 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Pune Kondhwe Dhawade Illegal Dumping Action: नदी किनारे अवैध रूप से मलबा फेंकने के मामले में पुणे महानगर पालिका के ठोस कचरा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को कोंढवे धावडे क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए 8 वाहनों और 1 जेसीबी मशीन को जब्त किया।
पकड़े गए वाहन निर्माण मलबा, मिट्टी और अन्य कचरा नदी पात्र में डाल रहे थे। पुणे महानगर पालिका ने प्रति वाहन 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए कुल 2 लाख 25 हजार रुपये की वसूली की। महानगर पालिका सीमा में नदी किनारे अवैध डंपिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (ठोस कचरा प्रबंधन) अविनाश सपकाल और उपायुक्त (जोन 3) प्रसाद काटकर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। सहायक आयुक्त प्रज्ञा पोतदार और वारजे-कर्वेनगर क्षेत्रीय कार्यालय की सहायक आयुक्त अस्मिता तांबे के समन्वय में कोंढवे धावडे इलाके में औचक निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान टीम ने कुछ वाहनों को रंगे हाथों मलबा फेंकते पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि नदी में कचरा डालने से जल प्रवाह बाधित होता है और बाढ़ का खतरा बढ़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
मंचर में दूध मिलावट मामला: रमेश येवले की केंद्र तक जाने की चेतावनी; 13 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
PMPML के 500 करोड़ के घाटे और खराब बस सेवा पर PMC की आमसभा में हंगामा, सत्ता-विपक्ष ने प्रशासन को घेरा
पुणे मनपा का अवैध निर्माणों पर बड़ा हथौड़ा: मोहम्मदवाड़ी में 200 वर्ग फुट पक्का अतिक्रमण ध्वस्त, अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें :- पुणे में महिला से प्रताड़ना और जबरन गर्भपात का आरोप, पति समेत 5 पर केस
आगे भी जारी रहेगी दंडात्मक कार्रवाई
पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप चव्हाण और नितीन लोखंडे सहित स्वास्थ्य निरीक्षक वैभव घटकांबले, प्रदीप कुमार राऊत, कविता शिसोलीकर, रूपाली शेडगे और प्रशांत दामले मौजूद रहे। मोकादम अक्षय लांडगे, सेवक अशोक आंधले और वाहन चालक सचिन अडसूल ने भी सहयोग किया। महानगर पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
