- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Pmc Parvati Fund Row Madhuri Misal Vs Commissioner
पर्वती में 32.83 करोड़ के विकास कार्यों पर रोक, मंत्री माधुरी मिसाल ने आयुक्त पर उठाए सवाल
- Written By: अपूर्वा नायक
PMC में 32.83 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को अंतिम मंजूरी से पहले वापस लेने पर सियासी घमासान छिड़ गया है। मंत्री माधुरी मिसाल ने आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक निर्णय बताया।

पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Municipal Corporation News In Hindi: पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) की राजनीति में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सत्ता पक्ष के भीतर मची खींचतान अब खुलकर सड़कों पर आने लगी है।
मामला पर्वती विधानसभा क्षेत्र के 32.83 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर रोक लगाने से जुड़ा है, जिसने राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक माधुरी मिसाल को नाराज कर दिया है। मिसाल ने सीधे आयुक्त नवल किशोर राम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
क्या है पूरा विवाद?
पर्वती निर्वाचन क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए माधुरी मिसाल ने लंबे समय से फंड की मांग की थी। 16 सितंबर 2025 को अधिकारियों के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद, मनपा प्रशासक ने महाराष्ट्र महानगर पालिका अधिनियम 1949 की धारा 72 (ब) के तहत 21 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 32।83 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में थिंक टेक्नोलॉजी इंडिया पर वेतन घोटाले के आरोप, सैलरी रुकी और अचानक बंद हुआ ऑफिस
महाराष्ट्र में 60 मॉडल रजिस्ट्री ऑफिस खोलेगी VFS Global, लेकिन वीजा विवादों से घिरी कंपनी पर उठे सवाल
पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
प्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
6 फरवरी को स्थायी समिति ने भी इन प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी थी और इन्हें अंतिम मुहर के लिए 18 फरवरी की जनरल बॉडी (आमसभा) की कार्यसूची में शामिल किया गया था। लेकिन ऐन वक्त पर, यानी 17 फरवरी को, आयुक्त ने नगर सचिव को पत्र भेजकर इन प्रस्तावों को वापस लेने का आदेश दे दिया।
‘तकनीकी सुधार’ या राजनीतिक साजिश ?
16 सितंबर 2025 को अधिकारियों के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रशासन ने 21 विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी थी, लेकिन बाद में यह प्रस्ताव वापस ले लिया गया। इसके पीछे तकनीकी और प्रशासनिक सुधार का हवाला दिया गया। हालांकि, माधुरी मिसाल ने इस स्पष्टीकरण को सिरे से खारिज कर दिया है।
विपक्ष ने भी घेरा, प्रशासन की चुप्पी
एक तरफ जहां भाजपा के भीतर इस ‘कोल्ड वार से खलबली मची है। वहीं विपक्ष ने इस मौके को भुनाना शुरू कर दिया है। विपक्ष के नेता एडवोकेट निलेश निकम ने आयुक्त के निर्णय का समर्थन करते हुए चुटकी ली है।
निकम का कहना है कि आयुक्त को अपने अधिकारों का उपयोग करने का पूरा हक है और यदि विधायक को निधि चाहिए, तो उन्हें राज्य सरकार से लानी चाहिए, क्योंकि सरकार पर मनपा का भारी बकाया है। दूसरी ओर, आयुक्त नवल किशोर राम ने फिलहाल इस मामले में ‘नो कमेंट्स’ की नीति अपनाई है। उन्होंने मिसाल का पत्र मिलने की बात से भी इनकार किया है, जिससे भ्रम की स्थिति और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश, सभी को मिले सस्ती और वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर
आयुक्त को लिखा कड़ा पत्र, पूछा सवाल
- वे कौन से ‘तकनीकी सुधार’ थे जो स्थायी समिति की मंजूरी के समय ध्यान में नहीं आए?
- धारा 72 (ब) के तहत आए दो प्रस्तावों में से केवल पर्वती का ही प्रस्ताव क्यों हटाया गया?
- क्या स्थायी समिति द्वारा अनुशंसित प्रस्ताव को इस तरह वापस लेना नियम विरुद्ध नहीं है?
Pune pmc parvati fund row madhuri misal vs commissioner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
May 30, 2026 | 08:33 AMमिसाइल सिस्टम के एक्सपर्ट, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका, जानें कौन हैं नए वाइस एडमिरल अजय कोचर
May 30, 2026 | 08:29 AMबायपास पर टैंकरों की अवैध मंडी, भूजल दोहन से गहराया जल संकट, रहवासियों ने कलेक्टर को की सामूहिक शिकायत
May 30, 2026 | 08:29 AMभंडारा के बासोरा गांव में ग्रामसभा के दौरान ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
May 30, 2026 | 08:28 AMपेट्रोल की बढ़ी कीमतें देख अच्छे-अच्छों का छूटा पसीना, नागपुर में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की ‘मौज’ बरकरार
May 30, 2026 | 08:25 AMआज का मौसम: 13 राज्यों में होगा तूफानी आंधी-बारिश का तांडव! 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert जारी
May 30, 2026 | 08:23 AMChand Mera Dil: 8वें दिन धीमी पड़ी ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार, वीकेंड से पहले ही लड़खड़ाई अनन्या पांडे की फिल्म
May 30, 2026 | 08:20 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














