पुणे आत्महत्या मामले में बढ़ा राजनीतिक पारा; फरार धंगेकर दंपति की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें रवाना
Pune Khalil Sheikh Suicide: पुणे के बिल्डर खलील शेख आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद शिवसेना नेता रविंद्र धंगेकर और उनकी पत्नी 'नॉट रीचेबल' हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
रविंद्र धंगेकर, खलील शेख, पुणे, आत्महत्या मामला (सोर्स सोशल मीडिया)
Pune Ravindra Dhangekar Bail Plea: पुणे के बिल्डर एवं लेबर कॉन्ट्रैक्टर खलील शेख आत्महत्या मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता रविंद्र धंगेकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गिरफ्तारी की आशंका के बीच रविंद्र धंगेकर और उनकी पत्नी प्रतिभा धंगेकर फिलहाल ‘नॉट रीचेबल’ बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तारी के डर से दंपति फरार, अग्रिम जमानत की अर्जी
उनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं। वहीं, गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए दंपति ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी की संभावना के बाद दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं और अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि तब तक गिरफ्तारी से बचने के लिए वे कानूनी सलाहकारों के संपर्क में हैं।
2 सुसाइड नोट और ढाई करोड़ रुपये बकाया होने का दावा
जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले खलील शेख ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था और दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था। एक नोट उस इमारत के बाहर चिपकाया गया था, जहां उन्होंने आत्महत्या की, जबकि दूसरा नोट पुलिस को उनकी जेब से मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मनपा सुरक्षा पर बवाल: आयुक्त बोले- जनप्रतिनिधियों की सिफारिश से हुई गार्डों की भर्ती
NSA अजीत डोभाल को मिलेगा प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 1 अगस्त को पुणे में होंगे सम्मानित
पुणेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुरंदर एयरपोर्ट का 91% जमीन अधिग्रहण पूरा, जानें कब शुरू होगा निर्माण कार्य
अजित पवार के बाद NCP में बड़ी हलचल! क्या जय पवार संभालेंगे पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ की कमान? जानिए पूरी खबर
यह भी पढ़ें:-आखिर क्या थी वजह? सातारा में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री की भट्ठी में कूदकर प्रवासी मजदूर ने दी जान
सुसाइड नोट में खलील शेख ने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम लिखते हुए दावा किया है कि उनसे संबंधित लोगों पर उनके लगभग ढाई करोड़ रुपये बकाया थे। शेख वर्ष 2011 से पुणे में सेंट्रिग का काम कर रहे थे। इस काम के लिए उन्होंने ऊंचे ब्याज पर कर्ज लिया था। उनका आरोप था कि साझेदारों ने ब्याज सहित रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने से वह गंभीर मानसिक तनाव में थे।
