पुणे के प्रतिष्ठित ILS लॉ कॉलेज में रैगिंग; 5 सीनियर छात्रों पर FIR, हॉस्टल में जूनियर को किया प्रताड़ित
Pune ILS Law College Ragging Case: पुणे के लॉ कॉलेज में रैगिंग, जूनियर छात्र को कमरे में बंद करने और प्रताड़ित करने के आरोप में 5 छात्रों पर FIR दर्ज। UGC के दखल के बाद हुई कार्रवाई।
- Written By: अनिल सिंह
Pune ILS Law College Ragging Case (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Pune Law College Ragging: महाराष्ट्र की शैक्षणिक राजधानी पुणे के प्रतिष्ठित आईएलएस (ILS) लॉ कॉलेज से रैगिंग का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक जूनियर छात्र को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में डेक्कन पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र रैगिंग निषेध अधिनियम के तहत पांच छात्रों के खिलाफ शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है।
पुणे रैगिंग का यह मामला तब और भी गंभीर हो जाता है जब पता चलता है कि यह प्रताड़ना पिछले एक साल से चल रही थी। पीड़ित छात्र, जो वर्तमान में एलएलबी (LLB) सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है, ने सबसे पहले कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया था। हालांकि, कॉलेज की आंतरिक जांच से संतुष्ट न होने पर छात्र ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के रैगिंग विरोधी तंत्र (Anti-Ragging Helpline) का दरवाजा खटखटाया, जिसके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया।
उत्पीड़न की दर्दनाक दास्तां
FIR के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब शिकायतकर्ता छात्र ने हॉस्टल परिसर में सीनियर छात्रों द्वारा धूम्रपान (Smoking) किए जाने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद आरोपी छात्रों ने उसे निशाना बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में निम्नलिखित आरोप लगाए हैं:
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
मुंबई में SRA स्कीम के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
- उसे उसके ही हॉस्टल के कमरे में बाहर से बंद कर दिया जाता था।
- उसके कमरे के दरवाजे पर अंडे फेंके जाते थे और दरवाजे के बाहर गुटखा थूका जाता था।
- रात के समय जानबूझकर तेज़ म्यूज़िक बजाकर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।
- उसे हॉस्टल में घूमने-फिरने और यहां तक कि वॉशरूम जाने से भी रोका जाता था।
ये भी पढ़ें- Maharashtra Mayor Council की 23वीं बैठक मुंबई में संपन्न, जनसेवा और समन्वय पर जोर
पुलिस की कार्रवाई
डेक्कन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि तथ्यों और साक्ष्यों का संज्ञान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उन पांच छात्रों से पूछताछ की तैयारी कर रही है जिनके नाम FIR में शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, “जांच जारी है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए। शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग के लिए कोई जगह नहीं है।”
इस घटना के बाद कॉलेज कैंपस में हड़कंप मचा हुआ है और छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन अब हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने पर विचार कर रहा है।
