Pune Hinjewadi IT Park में जॉब स्कैम, सैकड़ों इंजीनियरों से करोड़ों की ठगी
Pune Hinjewadi IT Park में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों इंजीनियरों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कंपनी के निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे हिंजवडी आईटी जॉब स्कैम (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Hinjewadi IT Job Scam: पुणे के हिंजवडी आईटी पार्क से नौकरी के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक आईटी कंपनी पर आरोप है कि उसने सैकड़ों युवा इंजीनियरों को आकर्षक वेतन पैकेज का लालच देकर उनसे भारी रकम वसूली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हिंजवडी पुलिस ने कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंपनी नए स्नातकों और अनुभवी युवाओं को नौकरी का ऑफर देती थी।
इसके बदले प्रत्येक उम्मीदवार से एक से डेढ़ लाख रुपये तक की रकम ली जाती थी। कंपनी का दावा था कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें स्थायी नौकरी और अच्छा पैकेज दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
यवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
छत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
शिकायत से खुला मामला
यह मामला तब उजागर हुआ जब लातूर के एक पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसे सालाना तीन लाख रुपये के पैकेज और तीन महीने के प्रशिक्षण के दौरान 15 हजार रुपये प्रति माह मानधन देने का वादा किया गया था। हालांकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उसे न तो मानधन मिला और न ही नौकरी दी गई।
सैकड़ों युवाओं से ठगी की आशंका
पुलिस जांच में अब तक करीब 125 से अधिक युवाओं के साथ धोखाधड़ी होने की पुष्टि हुई है। इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि ठगी की कुल रकम करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है। इस मामले में संगठन के सदस्यों ने पुलिस को विस्तृत जानकारी भी सौंपी है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
हिंजवडी पुलिस ने पीड़ित युवाओं से आगे आने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra IAS 2025: महाराष्ट्र में 2025 बैच के 8 नए IAS अधिकारियों की तैनाती, जिलों में संभालेंगे जिम्मेदारी
बेरोजगारी का उठाया फायदा
आईटी क्षेत्र में मंदी और छंटनी के कारण युवाओं को नौकरी पाने में कठिनाई हो रही है। इसी का फायदा उठाकर फर्जी कंपनियां सक्रिय हो गई हैं। यह मामला भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है, जिस पर अब श्रम विभाग ने भी नजर रखना शुरू कर दिया है।
