स्थायी रोजगार और बकाया मानधन दें, युवा प्रशिक्षणार्थी ने अमरावती जिलाधिकारी से की मांग

अमरावती में युवा प्रशिक्षणार्थियों ने जिलाधिकारी से स्थायी रोजगार और बकाया मानधन की मांग की।
amrawati-350
Published on
Updated on

Amravati News:  मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षणार्थी योजना से जुड़े युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे. आंदोलन का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष प्रकाश दादा साबळे ने किया. संगठन की ओर से दो प्रमुख मांगें रखी गईं. पिछले 45 महीनों से रुका हुआ मानधन तत्काल जारी किया जाए और प्रशिक्षणार्थियों को स्थायी रोजगार प्रदान किया जाए.

ज्ञापन में बताया गया कि जिले के लगभग 2000 प्रशिक्षणार्थी लंबे समय से मानधन से वंचित हैं. युवाओं का आरोप है कि रोजगार देने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना अब केवल घोषणा बनकर रह गई है. प्रशासन से यह भी मांग की गई कि जिन प्रशिक्षणार्थियों का 11 महीने का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें संविदा या अंशकालीन आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके.

इस दौरान जिलाध्यक्ष आकाश गडपाल, सचिव अक्षय सरोदे, ओम चित्रकार तथा धामणगांव रेलवे के अध्यक्ष प्रीतम घुंगरूड के नेतृत्व में अनवर हुसैन, सखा रहमान, संकेत पाटील, प्रांजल धर्माले, मनोज टेकाडे, सुरज सपाटे, वानखडे सहित अनेक पदाधिकारी और प्रशिक्षणार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com