पुणे-हिंजवड़ी आईटी कॉरिडोर में ट्रैफिक समस्या दूर करने की तैयारी, फडणवीस का बड़ा आश्वासन
Pune, Pimpri Chinchwad और हिंजवड़ी आईटी कॉरिडोर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सड़क और मेट्रो परियोजनाओं को तेजी से पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
हिंजवड़ी आईटी कॉरिडोर (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Hinjewadi IT Corridor: पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और हिंजवड़ी आईटी सेक्टर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का आश्वासन दिया है।
विधानसभा में विधायक महेश लांडगे द्वारा उठाए गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने स्पष्ट किया कि इन प्रमुख औद्योगिक और आईटी केंद्रों में विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार क्षेत्र में 18 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, रिंग रोड, डीपी रोड और प्रमुख प्रवेश द्वारों का विकास शामिल है। नवले ब्रिज से स्वामी नारायण मंदिर और भुमकर पुल के बीच सड़क निर्माण का काम पहले से ही चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
पुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना
पुस्तक विमोचन: देवाभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता घटी, 124 मंडलों में अतिवृष्टि, जलगांव में 6 की मौत और पंढरपुर में बाढ़ का संकट
पिंपरी-चिंचवड़ की ओर जाने वाली सर्विस रोड के लिए टेंडर प्रक्रिया और भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। नाशिक फाटा, आरटीओ और पुराने मुंबई-पुणे रोड के लिए भोसरी गावठाण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का काम 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है जबकि भोसरी स्पाइरल रोड के लिए 70 प्रतिशत अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें :- 16 मार्च को होगी KDMC की सर्वसाधारण सभा, स्थायी समिति गठन समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा
आठ लेन के पुल को मंजूरी
परियोजनाओं के विस्तृत ब्यौरे में राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने बताया कि नन्हे से लावण पुल के लिए 3,660 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार है और नाशिक फाटा से केल मार्ग पर आठ लेन के पुल को मंजूरी मिल चुकी है। मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर भी जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पीसीएमपी से फुगेवाडी, फुगेवाडी से जिला न्यायालय और वनाज से गरवारे कॉलेज तक मेट्रो के काम प्रगति पर हैं। विशेष रूप से हिंजवडी से शिवाजीनगर मेट्रो परियोजना का लगभग 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिससे भविष्य में पुणे के आईटी कॉरिडोर में यात्रा करना अत्यंत सरल हो जाएगा।
