बारिश पर भारी पड़ी आस्था, गणपति बप्पा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब; पुणे के बाजारों में जोरदार खरीदारी

Pune Ganeshotsav 2026: बारिश के बावजूद गणेश आगमन के पहले बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा सामग्री के दामों में वृद्धि के बावजूद रेडीमेड पूजा बॉक्स और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी हुई।
Pune Ganesh Festival
पुणे के बाजार(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Pune Ganesh Festival: लाडले आराध्य गणपति के आगमन को लेकर पुणे में उत्साह चरम पर पहुंच गया है। सोमवार को गणेश मूर्ति स्थापना से पहले रविवार को शहर के प्रमुख बाजारों में अंतिम दौर की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में पुणेकर पहुंचे।

बारिश भी नही तोड़ पाई उत्साह

आसमान में बादल और बीच-बीच में होती बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को कम नहीं कर सकी।

तुलसीबाग, मंडई, रविवार पेठ, लक्ष्मी रोड और कुमठेकर रोड परिसर में सुबह से ही पूजा सामग्री, फूल, हार, तोरण और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें दिखाई दीं। कई परिवारों ने बप्पा के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार का पूरा दिन बाजार में बिताया।

पूजा सामग्री की बढ़ी मांग

गणेश स्थापना के लिए जरूरी सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजारों में विशेष रौनक रही। कपूर, अगरबत्ती, हल्दी-कुंकू, अष्टगंध, सिंदूर, बुक्का, फुलवाती, कपास, समई की बत्ती और आरती पुस्तिकाओं की मांग बढ़ी है। इसके अलावा पूजा के लिए व्रत सामग्री, आसन, उपरणे और अन्य धार्मिक सामान भी लोगों ने खरीदा।

गणराय के स्वागत के लिए फूलों की मालाओं, कृत्रिम फूलों और सजावट की विभिन्न वस्तुओं की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही।

Pune Ganesh Festival
तेरहवीं हुई, समाधि बनी... फिर एक साल बाद जिंदा लौट आई मां, गड़चिरौली के गांव में हुआ अनोखा चमत्कार

20 से 30 फीसदी तक बढ़े दाम

इस साल पूजा सामग्री की कीमतों में करीब 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के साथ परिवहन और अन्य खर्च बढ़ने का असर बाजार भाव पर पड़ा है। हालांकि, कीमतें बढ़ने के बावजूद गणराय के स्वागत को लेकर लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी।

एक बॉक्स में पूरी पूजा सामग्री

अंतिम समय में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए तैयार पूजा सामग्री बॉक्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। एक ही पैकेट में गणेश पूजा के लिए जरूरी अधिकांश सामग्री उपलब्ध होने से इनकी मांग बढ़ी है। हल्दी-कुंकू, फुलवाती, कपास, कपूर और अष्टगंध समेत कई जरूरी सामग्री इन बॉक्स में शामिल हैं।

व्यापारियों के अनुसार गणेश पूजा सामग्री बॉक्स करीब 400 रुपये, जबकि सत्यनारायण पूजा बॉक्स 300 से 450 रुपये तक उपलब्ध हैं। समय बचाने और एक साथ पूरी सामग्री मिलने के कारण ग्राहक इन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं।

Pune Ganesh Festival
नागपुर में पर्यावरणपूरक गणाधीश कार्यशाला, 5 से 97 वर्ष के नागरिकों ने उत्साह से बनाई इको-फ्रेंडली मूर्तियां

ऑनलाइन भी मिल रही पूजा सामग्री

गणेश आगमन से ठीक एक दिन पहले बाजारों में भीड़ बढ़ने की एक वजह उन लोगों की खरीदारी भी रही, जो नौकरी और व्यवसाय के कारण पहले बाजार नहीं पहुंच सके थे। रविवार की छुट्टी के कारण बड़ी संख्या में नागरिक परिवार के साथ खरीदारी करने निकले। ग्राहकों की सुविधा के लिए कुछ दुकानदारों ने ऑनलाइन माध्यम से भी पूजा सामग्री उपलब्ध कराई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com