Pune FDA की छापेमारी में नकली आम पल्प का पर्दाफाश, 3800 किलो से ज्यादा माल जब्त
Pune FDA Mango Pulp Raid: पुणे के मावल और खेड में FDA ने छापेमारी कर 3,800 किलो से अधिक मिलावटी आम पल्प जब्त किया। अवैध फूड कलर और बिना लाइसेंस कारोबार का खुलासा हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे FDA मैंगो पल्प रेड (सौ. सोशल मीडिया )
Pune FDA Raid Adulterated Mango Pulp: पुणे के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मावल और खेड तहसील में छापेमारी कर 3 हजार 800 किलोग्राम से अधिक मिलावटी आम पल्प जब्त किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बड़े पैमाने पर खाद्य मिलावट का खुलासा हुआ है।
Pune FDA की टीम ने सबसे पहले मावल स्थित एक निर्माण इकाई पर छापा मारा, जहां आम पल्प बनाने में अवैध फूड कलर और अन्य मिलावटी पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच के दौरान आम पल्प, कच्चे आम, शवकर, गाय का दूध और तरल केसर रंग जैसे पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के हेतु लिए गए।
बिना लाइसेंस व्यापारी कर रहे व्यवसाय
अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के कारण करीब 3 हजार 282 किलो आम पल्प, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 61 हजार रुपये थी, मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके बाद जांच टीम ने खेड़ तहसील में एक अन्य कंपनी पर कार्रवाई की, जो मावल की इकाई से पल्प मंगाती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Project 17A: समुद्र में बढ़ेगी दुश्मनों की टेंशन, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS महेंद्रगिरि
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
पुणे में जमीन रिकॉर्ड हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई: SDM-तहसीलदार सहित 15 अधिकारी निलंबित; पूरे राज्य में होगी जांच
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
ये भी पढ़ें :- Pune में दिल दहला देने वाली वारदात: ममता हुई शर्मसार, मां ने प्रेमी संग 6 साल के बेटे की हत्या की
Pune FDA द्वारा लगाया जा सकता है 10 लाख का जुर्माना
यहां से भी 558 किलो मिलावटी पल्प, जिसकी कीमत 61 हजार 380 रुपये बताई गई, जब्त किया गया। पुणे विभाग के संयुक्त आयुक्त (खाद्य) डी। वी। भोगावडे ने कहा कि बिना लाइसेंस खाद्य व्यवसाय चलाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे मिलावटी खाद्य पदार्थों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दे, ताकि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
