पुणे में किसान के साथ बहुत बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड! गन्ना कटाई के नाम पर ₹8 लाख से अधिक की ठगी
Farmer Financial Fraud: महाराष्ट्र के पुणे में गन्ना कटाई और ट्रांसपोर्टेशन मजदूर दिलाने के नाम पर एक किसान से ₹8 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। यवत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
- Written By: गोरक्ष पोफली
काम करता किसान (सोर्स: आईएएनएस)
Pune Farmer Cheated Of Eight Lakh: महाराष्ट्र में पुणे जिले के यवत पुलिस थाना क्षेत्र में गन्ने के परिवहन और कटाई के लिए मजदूर उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक किसान से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता नारायण पोहवा काले (निवासी कांगांव, दौंड, पुणे) को आरोपी अक्षय गोरख गवली सोनावणे (निवासी नेर, सकरी, जिला धुले) ने गन्ना ट्रांसपोर्टेशन और गन्ना कटाई के मजदूर दिलाने के बहाने भरोसे में लिया। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता से ऑनलाइन और नगद दोनों के माध्यमों से कुल 8,29,000 रुपए ले लिए।
अधूरा काम छोड़कर आरोपी फरार, पीड़ित ने दर्ज कराया केस
इसके बाद 17 नवंबर को आरोपी कुछ गन्ना कटाई के मजदूरों के साथ शिकायतकर्ता के पास आया, लेकिन वह सिर्फ 26,600 रुपए का काम करवाने के बाद वहां से फरार हो गया और बाकी रुपए भी वापस नहीं किए। आरोपी ने 8,02,400 रुपए का बिल जमा किया और काम अधूरा छोड़ दिया। इस तरह शिकायत करने वाले किसान के साथ बहुत बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड हुआ। पुलिस ने याचिकाकर्ता के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘इन तीनों ने मुंबई को डुबाया…’ मनसे नेता का जोरदार प्रहार; मेयर, विधायक और भाजपा नेता को ठहराया दोषी!
ठाणे: बारिश में बेजुबानों को न भगाएं, उन्हें सुरक्षित आश्रय दें, समिति ने लोगों से की संवेदनशील बनने की अपील
दुबई से आई गोल्डन लेडी: पैंट में छिपा रखा था 6 करोड़ का सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने ऐसे बिछाया जाल
मुंबई में बहुत बड़ा गेम! फर्जी कंपनियों के नाम पर चल रहा था ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड का धंधा, 6 गिरफ्तार
ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ₹1.07 करोड़ का फर्जीवाड़ा
धोखाधड़ी के खिलाफ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का एक दूसरा मामला शनिवार को मुंबई से सामने आया, जहां मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने एक संगठित साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग योजनाओं के माध्यम से निवेशकों से 1.07 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने में शामिल था।
आकर्षक रिटर्न और आईपीओ का लालच देकर फंसाते थे जाल में
मामले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस ने छह ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर फर्जी निवेश के अवसरों का लालच देकर पीड़ितों को ठगने और धोखाधड़ी करने का आरोप है। साइबर पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वॉट्सऐप ग्रुप, फर्जी ट्रेडिंग एप्लिकेशन और कई बैंक खातों के माध्यम से धोखाधड़ी की, जिसमें उन्होंने फर्जी शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ निवेश योजनाओं के जरिए आकर्षक रिटर्न का वादा किया था।
यह भी पढ़ें: ‘इन तीनों ने मुंबई को डुबाया…’ मनसे नेता का जोरदार प्रहार; मेयर, विधायक और भाजपा नेता को ठहराया दोषी!
इस मामले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से चार को गुजरात के वडोदरा से पकड़ा गया, जबकि बाकी दो को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि यह गिरोह एक सुनियोजित नेटवर्क के रूप में काम करता था, जिसमें अलग-अलग सदस्यों को स्पष्ट रूप से भूमिकाएं सौंपी गई थीं।
-एजेंसी की रिपोर्ट से
