Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अयोध्या और काशी के तर्ज पर पुणे में ड्रोन शो, शहर की सांस्कृतिक महत्व को दर्शाएगा : मुरलीधर मोहोल

Pune Drone Show: पुणे में पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर 1000 ड्रोन से 3D शो आयोजित किया गया, जो शहर के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को प्रदर्शित करेगा।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 17, 2025 | 10:12 PM

मुरलीधर मोहोल

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देश में उत्साह का दौर चल रहा है। पुणे में भी शहरवासियों ने जोर-शोर से इस अवसर का स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री तथा पुणे के सांसद मुरलीधर मोहोल ने सभी देशवासियों की ओर से पीएम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि अयोध्या और वाराणसी की तर्ज पर पुणे में ड्रोन शो का आयोजन होगा, जो पुणे के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को बताएगा।

मुरलीधर मोहोल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी का जन्मदिन है। पुणे के सभी नागरिकों की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई। यह उनका 75वां जन्म वर्ष है, जिसे देशभर में विधायी, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है।”

मोहोल ने बताया, “पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी ने देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का अद्भुत कार्य किया है। 2047 तक विकसित भारत का संकल्प उन्होंने लिया है। इसे दर्शाने के लिए पुणे में ड्रोन लाइट शो का आयोजन किया गया है। बारिश के कारण कल स्थगित हुआ यह शो आज शाम को होगा। लगभग 1000 ड्रोन से 45 मिनट का 3डी शो पुणे के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को उजागर करेगा। यह अयोध्या-वाराणसी की तर्ज पर महाराष्ट्र का पहला ऐसा शो है, जो 4 किलोमीटर के दायरे से दिखाई देगा। पुणे के लाखों लोग इसे देख सकेंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर: जेल की ढिलाई या साजिश? खुली जेल से उम्रकैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

15 अगस्त 2025 और 31 जनवरी 2026 की डेडलाइन बीती, सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू न होने पर ESIC घिरी

Ghatkopar News: नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से कपल को मारी टक्कर, पिता पर केस दर्ज

परीक्षा पे चर्चा: संभाजीनगर के 2.16 लाख विद्यार्थी PM मोदी से जुड़े, तनावमुक्त परीक्षा का दिया संदेश

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन किया है। इस दौरान वृक्षारोपण, मैराथन, ‘एक पेड़ मां के नाम’, स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे। पुणे में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर व्यापक तैयारियां की हैं। युवा मोर्चा के तहत मैराथन का आयोजन हो रहा है। एसपी कॉलेज मैदान पर पिछले दो दिनों से कार्यक्रम चल रहे हैं। एक दिन पहले को दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैंप लगा, जिसमें 1000 से अधिक दिव्यांगों को जीवन सुगम बनाने के लिए 2000 वस्तुओं का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम शिंदे ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, पीयूष गोयल ने बताया ‘रोल मॉडल’

मोहोल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल का जिक्र करते हुए कहा, “ट्रंप ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। यह दर्शाता है कि हमारे नेता वैश्विक स्तर पर कितने प्रभावशाली हैं। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तो समाज के अंतिम व्यक्ति से लेकर अर्थव्यवस्था को विश्व की चौथी सबसे बड़ी बनाने तक, ये सभी उपलब्धियां गर्व का विषय हैं।” -एजेंसी इनपुट के साथ

Pune drone show celebrates pm modi 75th birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2025 | 10:12 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.