Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नसरापुर कांड में दोषी को मौत की सजा, उपमुख्यमंत्री शिंदे बोले- महाराष्ट्र में कानून का राज

Nasarapur Assault Case के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। 60 दिनों में पूरा हुआ ट्रायल महाराष्ट्र के सबसे तेज मामलों में शामिल हो गया, जिस पर मुख्यमंत्री सहित सभी दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 30, 2026 | 07:12 AM

नसरापुर केस पर महाराष्ट्र के नेताओं का रिएक्शन (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Nasarapur Assault Case Death Sentence News: नसरापुर यौन शोषण मामले के दोषी पाए गए भीमराव कांबले (65) को पुणे जिला सत्र न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे एतिहासिक फैसला करार दिया है।

इस फैसले का सभी पार्टियों के नेताओं ने सराहना की है। नसरापुर कांड का मामला सोमवार को विधानसभा में भी गूंजा। मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि अदालत ने 60 दिन में आरोपी को सजा सुनाई है।

यह राज्य का पहला ऐसा मामला है जो सबसे तेजी से सुलझाया गया है।, मैं जस्टिस एसआर सालुंखे का खास तौर पर शुक्रगुजार हूं। पुलिस ने बहुत कम समय में केस की जांच की। सबूत इकड्डा किए गए। कोर्ट ने भी लगातार सुनवाई के बाद फैसला सुनाया है। सिर्फ 14 दिनों में चार्जशीट फाइल की गई। केवल 16 दिनों में 55 गवाहों से पूछताछ और क्रॉस-एग्जामिनेशन किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा जिलाधिकारी कार्यालय पर कुर्की की नौबत, 2.76 लाख रुपये बकाया मुआवजे के आश्वासन से मामला टला

नसरापुर मासूम मर्डर केस में भीमराव कांबले को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ मामला

कहाँ से आए तुम…नागपुर में बादलों की मेहरबानी, शाम की बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

यवतमाल के स्कूलों में आज होगा प्रवेशोत्सव, 78 अधिकारी करेंगे निरिक्षण

महाराष्ट्र में कानून का राज डीसीएम: शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून का राज है और यहां यहां अपराधियों को कोई छूट नहीं है। इस मामले में न्याय हुआ है। यह उन लोगों के लिए चेतावनी है जो महिलाओं और लड़कियों पर जुल्म करते हैं। भविष्य में कोई भी ऐसा घिनौना काम करने की हिम्मत नहीं करेगा। ऐसे कातिली के लिए समाज या कानून के राज में कोई जगह नहीं है।

न मिले हत्यारों को राहत : नीलम गोरहे

शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता नीलम गोरहे ने कहा कि इस सरकार ने महिलाओं के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। ऐसे अमानवीय अपराधों में समय पर न्याय मिलना बहुत जरूरी है। इससे न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा मजबूत होता है। सरकार को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले की अच्छे से पैरवी करनी चाहिए, ताकि आरोपियों को – कोई राहत न मिले। कोई अपील वर्षों तक लंबित न रहे।

नराधमों को दो चौराहे पर फांसी : सुप्रिया सुले

राकांपा (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने कोर्ट पुलिस और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एसे नराधमों को चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। जिस दिन यह कुरी घटना हुई सामने आई थी, हमने तय किया था कि इस मामले में राजनीति नहीं आएगी। हम मुख्यमंत्री से मिले थे और उन्होंने हमससे वादा किया था कि आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी।

ये भी पढ़ें :- पुणे पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अदालत ने कैसे 65 दिनों में बच्ची के हत्यारे को फांसी तक पहुंचाया

मिलेगी बच्चों को सुरक्षा : संजय पुराणिक

महाराष्ट्र स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के चेयरमैन संजय पुराणिक ने कहा कि गंभीर अपराध में आरोपी को मौत की सजा मिलने से बच्चों की सुरक्षा के लिए मौजूद ज्यूडिशियरी सिस्टम में लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। बच्चों को न्याय दिलाने के लिए अलग-अलग सिस्टम के बीच जो असरदार तालमेल हुआ है, वह एक मिसाल है। इससे समाज में बच्चों के खिलाफ जुर्म करने वालों के लिए संदेश गया है। कानून से बचने का कोई रास्ता नहीं है।

Nasarapur assault case death sentence pune court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 07:12 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Pune Nasrapur Case
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.