- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Bmw Urination Case Both Accused Sent To Police Custody Till March 10
BMW पेशाब मामला: दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुणे कोर्ट ने 10 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा
पुणे में बीएमडब्ल्यू कार से उतरकर सड़क पर पेशाब करने के मामले में गिरफ्तार एक युवक को उसके साथी के साथ रविवार को 10 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
- Written By: आकाश मसने

पुणे में बीएमडब्ल्यू पेशाब मामला (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: पुणे में बीएमडब्ल्यू कार से उतरकर सड़क पर पेशाब करने के मामले में गिरफ्तार एक युवक को उसके साथी के साथ रविवार को 10 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। यह घटना येरवडा के शास्त्रीनगर इलाके में शनिवार सुबह साढ़े सात बजे की है। इस अश्लील हरकत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गौरव आहूजा (25) और भाग्येश ओसवाल (22) के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत सार्वजनिक उपद्रव, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने, सार्वजनिक सड़कों पर खतरा उत्पन्न करने तथा अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी भाग्येश ओसवाल को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था, जबकि कार चला रहे मुख्य आरोपी गौरव आहूजा को कुछ घंटों बाद सतारा जिले के कराड से हिरासत में लिया गया और रविवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दो दुष्कर्म की घटनाओं से थर्राया पुणे, चलती कार में महिला और येवलेवाड़ी में 9 साल की बच्ची बनीं शिकार
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
पुणे सत्र न्यायालय में पेश किया गया
आहूजा और ओसवाल को पुणे सत्र न्यायालय में पेश किया गया। अदालत में सरकारी अभियोजक ने दोनों को 7 दिन के लिए पुलिस हिरासत में सौंपने का अनुरोध किया, ताकि यह जांच की जा सके कि दोनों ने कोई मादक पदार्थ लिया था या नहीं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
दोनों आरोपियों के वकील ने पुलिस हिरासत में सौंपने का अनुरोध करने वाली याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि पुलिस मीडिया और राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और उसने बीएनएस की वे धाराएं लगाई हैं, जो इस मामले में लागू नहीं होती हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आहूजा और ओसवाल को 10 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भाग्येश ओसवाल को लक्जरी कार की अगली सीट पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि गौरव आहूजा एक ‘ट्रैफिक जंक्शन’ पर पेशाब करने के बाद फिर से गाड़ी चलाता है। वीडियो में दिख रहा है कि घटना का वीडियो बना रहे एक व्यक्ति की ओर अश्लील इशारा करने के बाद आरोपी तेज गति से कार चलाकर भाग जाते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pune bmw urination case both accused sent to police custody till march 10
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
May 19, 2026 | 09:13 AMचेन्नई को हराकर शान से प्लेऑफ में पहुंची SRH, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी पक्का, अब इन 5 टीमों के बीच होगी जंग
May 19, 2026 | 09:04 AMगोंदिया के पुलिस थाने बने ‘कबाड़खाना’: सालों से जब्त वाहनों में पनप रहे सांप-चूहे, मालिकों ने फेरा मुंह
May 19, 2026 | 09:04 AMनागपुर में 65 किलो गांजा जब्त, पारडी ट्रैफिक जोन की बड़ी कार्रवाई; टैक्सी कार से 2 तस्कर गिरफ्तार
May 19, 2026 | 09:03 AMआसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग
May 19, 2026 | 08:57 AMसीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
May 19, 2026 | 08:48 AMनागपुर लोन एजेंट हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंधों के शक में दोस्त की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
May 19, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














