Ayushman Bharat Yojana में बड़ा खुलासा: पुणे के 76 निजी अस्पतालों को नोटिस, 5 पर भारी जुर्माना
Pune: आयुष्मान भारत-महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के तहत नियम तोड़ने पर पुणे जिले के 76 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। 5 अस्पतालों पर वसूली की पांच गुना राशि का जुर्माना लगाया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
आयुष्मान भारत योजना (सौ. Design)
Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana: आयुष्मान भारत-महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के तहत पुणे जिले के 76 निजी अस्पतालों को नियमों के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना में 5 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह मुफ्त होने के बावजूद, इन अस्पतालों पर मरीजों के परिजनों से डिपॉजिट वसूलने, जरूरी जांच बाहर से कराने के लिए मजबूर करने और इंप्लांट के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगने के गंभीर आरोप हैं।
स्वास्थ्य विभाग की इस जांच के बाद 5 अस्पतालों पर उनके द्वारा वसूले गए कुल बिल की पांच गुना राशि का भारी जुर्माना लगाया गया है। बारामती के एक अस्पताल का है, जहां सिर की गंभीर चोट से पीड़ित मरीज से अस्पताल ने योजना के बावजूद 3 लाख रुपये वसूले और अंततः उसे ससून अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
परिजनों की शिकायत पर हुई जांच में अस्पताल को दोषी पाया गया और उस पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस जुर्माने में से 3 लाख रुपये पीड़ित परिवार को वापस दिलाए गए हैं।
ये भी पढ़ें :- Chandrakant Patil: पुणे में विकास पर राजनीति, शिक्षा मंत्री पाटिल का विपक्ष पर तीखा हमला
अस्पतालों की संख्या 68 से बढ़ाकर 206 कर दी गई
उल्लेखनीय है कि अब इस योजना का लाभ जिले के किसी भी आय वर्ग का नागरिक ले सकता है। जिले में योजना से जुड़े अस्पतालों की संख्या 68 से बढ़ाकर 206 कर दी गई है, जिसमें 1356 प्रकार के उपचार शामिल हैं।
जिला समन्वयक डॉ वैभव गायकवाड ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई अस्पताल मुफ्त इलाज के बदले पैसे मांगता है, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनुचित मांग होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
