Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola News: अकोला में संभावित जल संकट से निपटने की तैयारी, 1.55 करोड़ की जल योजना को मंजूरी

Akola Water Crisis: अकोला जिले में एल नीनो और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने 226 गांवों के लिए 252 विशेष जलापूर्ति योजनाओं को मंजूरी दी है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 01, 2026 | 02:35 PM

अकोला प्रशासन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Water Supply Scheme: अल नीनो (एल निनो) के संभावित प्रभाव को देखते हुए अकोला जिला प्रशासन ने संभावित जल संकट से निपटने के लिए पहले ही व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन ने जिले की सातों तहसीलों के 226 गांवों के लिए 252 विशेष जलापूर्ति योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं पर लगभग 1 करोड़ 55 लाख 20 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जुलाई से सितंबर 2026 के बीच इन योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है। कम वर्षा की स्थिति में कुओं, बोरवेल और अन्य जलस्रोतों पर बढ़ने वाले दबाव को देखते हुए इस बार समय रहते वैकल्पिक जल स्रोत विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है। योजना के तहत सबसे अधिक प्राथमिकता कुओं के अधिग्रहण को दी गई है। इसके अलावा नई बोरवेल और नलकूपों के माध्यम से अतिरिक्त भूजल स्त्रोत तैयार किए जाएंगे। इस मौसम में टैंकरों पर निर्भरता कम होने, ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को दूर-दूर तक पानी लाने की परेशानी से राहत मिलने तथा गांवों में पेयजल आपूर्ति अधिक स्थिर रहने की उम्मीद है।

230 कुओं का होगा अधिग्रहण

मौसम विभाग के अनुसार अगस्त और सितंबर में एल निनो का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है, जिससे वर्षा में कमी, जलाशयों के जलस्तर और भूजल स्तर पर असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने संकट आने से पहले ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्णय लिया है। इस विशेष कार्ययोजना को जिलाधिकारी वर्षा मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनय नावंदर, भूजल सर्वेक्षण एवं विकास यंत्रणा के वरिष्ठ भूवैज्ञानिक तथा जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

Gondia News: गोंदिया में जल जीवन मिशन के संविदा कर्मचारियों का कामबंद आंदोलन, 8 महीने से मानदेय लंबित

नागपुर में तड़ीपार गुंडे का खौफ: कुल्हाड़ी दिखाकर युवक पर हमला, जान बचाने पीड़ित ने खुद लाकर दी शराब!

पुणे पुलिस की ड्रग्स माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, 162 केस, 283 आरोपी गिरफ्तार, 11.28 करोड़ का माल जब्त

नागपुर के 24 हजार से अधिक किसानों को कर्जमाफी की सौगात! जिलाधिकारी बोले-कोई भी किसान लाभ से नहीं रहेगा वंचित

ये भी पढ़े: समय पर वाहन मिलता तो बच जाती जान: परिजनों का आरोप-सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ी गर्भवती अनीता और उसका बच्चा

प्रस्तावित कार्य

  • 230 कुओं का अधिग्रहण कर उपलब्ध जलस्रोतों का उपयोग।
  • 20 नई बोरवेल (विधन कुएं) खोदे जाएंगे।
  • 2 नए नलकूपों के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी।।
  • कुल 226 गांवों में 252 योजनाएं लागू होंगी।

Akola el nino water supply schemes 226 villages 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 02:35 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra News
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.