हिंजवड़ी में पीएमआरडीए की बड़ी कार्रवाई, 8 अवैध होर्डिंग्स हटाए, कार्रवाई के दौरान क्रेन पलटने से टला हादसा
Pune Hinjewadi Illegal Hoardings: पुणे के हिंजवड़ी में पीएमआरडीए ने सख्त कदम उठाते हुए 8 अवैध होर्डिंग्स हटाए। कार्रवाई के दौरान क्रेन पलटने से हादसा टल गया। प्रशासन ने बिना अनुमति होर्डिंग्स पर चेता
- Written By: रूपम सिंह
हिंजवड़ी में अवैध होर्डिंग्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
PMRDA Illegal Hoardings Demolition Hinjawadi Laxmi Chowk Pune: पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) ने हिंजवड़ी के लक्ष्मी चौक इलाके में बिना अनुमति लगाए गए विशालकाय विज्ञापन होर्डिंग्स के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। लगातार दो दिनों तक चले इस विशेष अभियान के तहत क्षेत्र से कुल आठ अवैध होर्डिंग्स को हटा दिया गया है। पीएमआरडीए प्रशासन की इस सख्ती को देखते हुए छह होर्डिंग मालिकों ने कार्रवाई के डर से खुद ही अपने विज्ञापन फलक हटा लिए जबकि बाकी बचे दो अवैध होर्डिंग्स को
पीएमआरडीए की टीम ने भारी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक विशाल होर्डिंग को हटाते समय अचानक क्रेन असंतुलित होकर पलट गई। लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।
कारण बताओ नोटिस किया गया था जारी
पीएमआरडीए के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हिंजवड़ी के लक्ष्मी चौक स्थित गट क्रमांक 262 और 263 में बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के आठ बड़े विज्ञापन फलक लगाए गए थे। नियमित निरीक्षण के दौरान जब यह गंभीर अनियमितता सामने आई, तो विभाग ने संज्ञान लेते हुए संबंधित फलकधारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उन्हें स्वयं ही ये अवैध निर्माण हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
गणेशपेठ बस अड्डे पर मनपा का बुलडोजर एक्शन, हॉकर्स में मची अफरा-तफरी, ठेले-सामान जब्त
पुणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 1 और 2 अगस्त को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा सिंहगढ़ किला
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, सचिन गायधने उपाध्यक्ष पद से हटे
रिंग रोड केस: बिना अधिकार पत्र कोर्ट में पेश हुए सरकारी वकील तो FIR के निर्देश दे सकता है हाई कोर्ट
यह भी पढ़ें:- कस्तूरबा अस्पताल में मरीज की आत्महत्या पर सियासत, किशोरी पेडणेकर ने उठाए सवाल, बीएमसी से निष्पक्ष जांच की मांग
आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी सख्ती
प्रशासनिक चेतावनियों के बावजूद जब दो होर्डिंग्स को समय सीमा के भीतर नहीं हटाया गया, तो 30 और 31 जुलाई को पीएमआरडीए के अवैध निर्माण निष्कासन विभाग ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह संपूर्ण अभियान पीएमआरडीए के महानगर आयुक्त डॉ। अभिजीत चौधरी के निर्देश और अतिरिक्त महानगर आयुक्त के मंजुलक्ष्मी के मार्गदर्शन में चलाया गया।
सहआयुक्त हिम्मत खराडे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम में तहसीलदार आशा होलकर, तहसीलदार रवींद्र रांजणे, सतर्कता विभाग के पुलिस निरीक्षक पवन पाटील सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पीएमआरडीए ने साफ तौर पर चेतावनी जारी की है कि बिना अनुमति लगाए गए यह विज्ञापन फलक न केवल नियमों का खुला उल्लंघन हैं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं।
