

Pune PMC Special Drive Dengue Zika Chikungunya: बारिश के मौसम में डेंगू, जीका और चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पुणे महानगरपालिका ने रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। मनपा के सभी विभागों को मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान के लिए प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्माण विभाग शहर के निर्माण स्थलों का निरीक्षण करेगा। पानी जमा मिलने पर संबंधित बिल्डरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वाले स्थानों की पहचान कर तत्काल उपाय करने तथा मच्छर व अन्य कीट जनित रोग नियंत्रण विभाग के संपर्क में रहने को कहा गया है। उद्यान एवं पर्यावरण विभाग को उद्यानों और सार्वजनिक फव्वारों में गप्पी मछलियां छोड़ने तथा मुला-मुठा नदीपात्र, मांजरी, होलकर पुल और म्हालुंगे-पाषाण तालाब से जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
सड़क एवं परियोजना विभाग को खुदाई वाले स्थानों पर जलजमाव रोकने तथा ड्रेनेज और बारिश की लाइनों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मनपा भवनों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक इमारतों में पानी जमा न होने देने तथा टंकियों को ढककर रखने को भी कहा गया है।
जलजमाव वाले क्षेत्र और निर्माण स्थल
मनपा उद्यान एवं सार्वजनिक फव्वारे
मुला-मुठा नदीपात्र और तालाब
सड़क खुदाई एवं ड्रेनेज क्षेत्र
स्कूल, शौचालय और मनपा भवनों की छतें
पानी की टंकियां और खुले जलस्रोत